फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर में धूमधाम से निकाला नगर कीर्तन

Mon, 02 Jan 2017 11:08 PM IST
बदायूं, ब्यूरो
विज्ञापन
शहर में धूमधाम से निकाला नगर कीर्तन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
गुरु गोविंद सिंह के 350वें प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में आयोजन
 गुरु गोविंद सिंह के 350वें प्रकाश पर्व पर सोमवार को शहर में नगर कीर्तन धूमधाम से निकाला गया। गुरु से संबंधित झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। वहीं सिख जांबाजों ने हैरतअंगेज करतब पेश किए गए। जगह-जगह कीर्तन का जगह-जगह स्वागत किया गया।
गुरुद्वारा श्री गुरु नानक सत्संग सभा की ओर से निकाले गए नगर कीर्तन से पहले गुरुद्वारा साहिब के प्रांगण में कीर्तन दरबार सजाया गया। आसा दी वार का कीर्तन गुरुद्वारा साहिब के ग्रंथी राजबिंदर सिंह के जत्थे ने किया। इसके बाद सिख पंथ के निशान साहिब को नया चोला पहनाकर पंच प्यारों की अगुवाई में संगत ने अरदास कर जयघोष के साथ गुरु के आगमन पर्व का शुभारंभ किया। पंजाबी चौक से प्रारंभ हुआ नगर कीर्तन टिकटगंज, हलवाई चौक, बड़ा बाजार, खैराती चौक, गुरुद्वारा लोटनपुरा, गुरुद्वारा जोगीपुरा, लाबेला चौक, सुभाष चौक से मढ़ई चौक होता हुआ गुरुद्वारा साहिब पर समापन हुआ। बाबा दीप सिंह के शस्त्र अखाड़े करतब दिखा रहे थे। सिर पर बोतल तोड़ना, बर्फ की सिल्ली, तलवार चलाना, हथौड़ा आदि हैरतअंगेज कला देखकर लोग दंग थे। बैंड बाजों की धुनों पर संगत शबद कीर्तन कर गुरु का गुणगान करती हुई चल रही थी। निशाने खालसा गतका ग्रुप तरन तारन पंजाब की प्रस्तुति ने सभी का मन मोहा। कीर्तन में शामिल बच्चों ने भागड़ा, गिदा पेश कर रहे थे। सिख सेवक कीर्तन जत्था गुरु का कीर्तन कर रहा था। पंच प्यारों की अगुवाई में गुरु ग्रंथ साहिब की पालकी फूलों से सजी चल रही थी। कीर्तन में गुरु के दर्शन को संगत ने उमड़ते हुए मनोकामना के लिए अरदास की। आयोजन में प्रधान रजनी अनेजा, डॉ. त्रिलोचन सिंह, गुरूदीप सिंह, रामजस अनेजा, जयराम  दास जुनेजा, सरदार मंजीत सिंह, हरिओम कोचर, प्रवीन जुनेजा, गुरप्रीत सिंह  धींगड़ा, हन्नी सपड़ा, सुरेश अरोड़ा, अजीत सिह नरूला, यशपाल जुनेजा, मुुकेश  ग्रोवर आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्कूलों के बच्चों ने दिखाया जोश
बदायूं। नगर कीर्तन में सिख सेवक कीर्तनी जत्था बरेली, कीर्तनी जत्था स्त्री सत्संग सभा, श्री सुखमनी साहब सेवा सोसाइटी कीर्तनी जत्था के साथ द्रौपदी देवी इंटर कॉलेज, केदारनाथ महिला इंटर कॉलेज का बैंड, सरस्वती शिशु मंदिर, राजाराम महिला इंटर कॉलेज, गुरुनानक जूनियर हाईस्कूल, गुरुद्वारा दु:ख निवारण ललेई, हरिमिलाप सनातन धर्म विद्यालय का बैंड, कृष्णा इंटर कॉलेज, खालसा पाइप बैंड अमृतसर, माता सुंदरी सेवा ग्रुप, रंजीत सिंह पटाका ग्रुप आगरा, आदि का सहयोग रहा। बच्चों ने नृत्य व बैंड से सब का मन मोहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें