फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदायूं: मनचले ने छात्रा का स्कूल जाना किया दुश्वार, करता है आपत्तिजनक हरकतें; पिता ने पुलिस में की शिकायत

Sat, 16 Sep 2023 12:01 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं

सार

बदायूं के उघैती थाना क्षेत्र में एक मनचले ने छात्रा का स्कूल जाना दुश्वार कर दिया है। जैसे ही छात्रा स्कूल जाने को घर से निकलती है कि मनचला रास्ते में जाकर खड़ा हो जाता है और छात्रा पर फब्तियां कसता है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदायूं के उघैती थाना क्षेत्र में एक मनचले ने छात्रा का स्कूल जाना दुश्वार कर दिया है। जैसे ही छात्रा स्कूल जाने को घर से निकलती है कि मनचला रास्ते में जाकर खड़ा हो जाता है और छात्रा पर फब्तियां कसता है। इससे छात्रा बेहद परेशान हो चुकी है। उसके पिता ने मनचले पर एफआईआर दर्ज कराई है। 

विज्ञापन


यह मामला उघैती थाना क्षेत्र के एक गांव का है। यहां के एक व्यक्ति के अनुसार उनकी बेटी इंटरमीडियट की छात्रा है। वह रोजाना साइकिल से स्कूल आती-जाती है। उनके गांव का टीटू उर्फ तेजेंद्र सागर पिछले गई दिनों से उनकी बेटी के साथ छेड़छाड़ कर रहा है। उसके स्कूल आने-जाने के दौरान आरोपी रास्ते में खड़ा हो जाता है और उसकी ओर से फब्तियां कसता है। आपत्तिजनक हरकते करता है।

11 सितंबर को जब उनकी बेटी स्कूल से लौट रही थी। तभी आरोपी रास्ते में उसके पीछे लग गया। उसके आगे-पीछे चलने लगा। उसे देखकर सीटी बजा रहा था। उसकी हरकतों से परेशान होकर छात्रा जैसे-तैसे घर आई। उसने अपने परिवार वालों को पूरी जानकारी दी तो परिवार वाले भी सुनकर हैरान रह गए। जब छात्रा के परिवार वालों ने आरोपी को समझाने की कोशिश की तो उसने गालीगलौज कर दी। जब वह नहीं माना तो परिवार वालों ने थाने पहुंचकर आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई। इससे पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें