फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: मोदी सरकार ने दुनिया में बढ़ाया देश का मान

विज्ञापन
नदवारी गांव में संकल्प यात्रा के कार्यक्रम को संबो​धित करते क्षेत्रीय अध्यक्ष दुर्विजय सिंह शाक
विज्ञापन
विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत जिले में कई कार्यक्रमों का आयोजन
विज्ञापन

प्रधानमंत्री ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से किया संबोधित
संवाद न्यूज एजेंसी
बदायूं । विकसित भारत संकल्प यात्रा के अंतर्गत जिले में कई कार्यक्रम हुए। जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कांफ्रेंसिंग से लाभार्थियों को संबोधित किया। इस अवसर पर जगह-जगह जनप्रतिनिधियों ने संकल्प यात्रा में भाग लिया। वक्ताओं का कहना था कि मोदी सरकार ने दुनिया में देश का मान बढ़ाया है।

क्षेत्रीय अध्यक्ष दुर्विजय सिंह शाक्य ने ब्लॉक सालारपुर के नदवारी गांव में कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से लोगों को नई ताकत मिली है। इसके अलावा जो लोग योजनाओं से नहीं जुड़ पाए, उन्हें भी जोड़ने का काम किया जा रहा है। यहां जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता, प्रदेश मंत्री डीपी भारती, सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता, डीसीबी चेयरमैन जेके सक्सेना ने भी विचार रखे।
विज्ञापन

ब्लॉक जगत के दारानगर गांव में पूर्व विधायक धर्मेंद्र शाक्य, ब्लॉक म्याऊ के गुढाना व नौगमा नसीर नगर गांव में पूर्व मंत्री हीरालाल कश्यप, ब्लॉक उसावां के कुंवरगांव में राममूर्ति लाल, ब्लॉक अम्बियापुर के ओया व जिनौरा गांव में अशोक भारती, ब्लॉक जगत के खरखोली खुर्द गांव में राणा प्रताप सिंह, ब्लॉक वजीरगंज के पुसगंवा गांव में दुर्गेश वार्ष्णेय, ब्लॉक दातागंज के नवादा बदन व शेरपुर गांव में केशव चौहान ने विचार रखे।
विज्ञापन

ब्लॉक समरेर के सैजनिया व बारही सहोरा गांव में कीर्ति कश्यप, ब्लॉक उझानी के दहेमू गांव में शिशुपाल शाक्य, ब्लॉक उसावां के शाहपुर गांव में दिनेश कुमार सिंह, ब्लॉक उझानी के ज्योरा पारवाला गांव में मोहर सिंह लोधी, एमपी सिंह राजपूत, भगवान सिंह मौर्य, रानी सिंह पुंढीर, अनेकपाल सिंह, केसी शाक्य, ओम प्रकाश सागर, लाखन सिंह, मुनीश पंडित, अग्रवीर गुर्जर, कमलजीत भूरानी आदि ने कार्यक्रमों में भाग लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें