फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: मंडलीय विज्ञान प्रदर्शनी में लक्ष्य ने पाया पहला स्थान

विज्ञापन
लक्ष्य पाल।(विज्ञान प्रदर्शनी वाली खबर के साथ)
विज्ञापन
जीलॉट स्कूल के यशवर्धन रहे तीसरे स्थान पर, अब राज्य स्तर पर दोनों करेंगे प्रतिभाग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बदायूं। समग्र शिक्षा अभियान के अंतर्गत राजकीय इंटर कॉलेज बरेली में संपन्न मंडलीय विज्ञान प्रदर्शनी एवं टीएलएम मेले में बदायूं के शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने उल्लेखनीय प्रदर्शन किया। यहां विद्यार्थियों में लक्ष्यपाल पहले और यशवर्धन तीसरे स्थान पर रहे। दोनों विद्यार्थी अब राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे।
जिला विज्ञान क्लब के समन्वयक विवेक जौहरी ने बताया कि विज्ञान प्रदर्शनी व टीएलएम मेले में राजकीय हाईस्कूल गुरगांव की शिक्षिका बबीता राठौर विज्ञान विषय में प्रथम स्थान पर रहीं। राजकीय हाईस्कूल सिकंदराबाद की राखी सामाजिक विषय में द्वितीय स्थान पर रहीं जबकि राजकीय कन्या इंटर कॉलेज बदायूं की शिक्षिका नेहा कुमारी ने सामाजिक विज्ञान विषय में तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजकीय इंटर कॉलेज दातागंज की शिक्षिका इति गोयल गणित में तृतीय स्थान पर रही। मंडलीय विज्ञान प्रदर्शनी में राजकीय हाईस्कूल खुनक के छात्र लक्ष्यपाल प्रथम स्थान पर और जीलाॅट पब्लिक स्कूल के छात्र यशवर्धन तृतीय स्थान पर रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें