फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: तीमारदार की जेब से मोबाइल और साढ़े बीस हजार चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र स्थित एक निजी अस्पताल में बेटी का इलाज करा रहे व्यक्ति की पैंट की जेब से मोबाइल फोन और साढ़े बीस हजार रुपये चोरी कर लिए गए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ चोरी की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मुजाझाग थाना क्षेत्र के गांव सराय पिपरिया निवासी धर्मपाल ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि उसने अपनी बेटी वर्षा (15) को इलाज के लिए तीन अगस्त को मुकेश चौधरी अस्पताल में भर्ती कराया था। सात अगस्त की सुबह करीब 4:48 बजे वह अस्पताल में ही मौजूद था। धर्मपाल के मुताबिक, उसकी पैंट की जेब में मोबाइल फोन और साढ़े बीस हजार रुपये रखे थे। वह पैंट निकालकर बेड पर रखकर बाथरूम चला गया। इसी दौरान कोई व्यक्ति उसकी पैंट उठाकर ले गया। पीड़ित ने बताया कि घटना अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हुई है। सीओ सिटी राहुल पांडेय ने बताया कि तहरीर के आधार पर चोरी का केस दर्ज किया है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान के प्रयास किए जा रहे है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें