फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोबाइल एप की मदद से घर बैठकर बन सकते हैं मतदाता

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। आगामी चुनाव को ध्यान में रखते हुए मतदाता सूचियों के पुनरीक्षण का कार्य चल रहा है। ऐसे में मतदाता पहचान पत्र बनवाने, सूची में नाम जुड़वाने, नाम, पता, उम्र आदि में संशोधन का मौका दिया जा रहा है। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि अब लोग घर बैठकर भी मोबाइल के जरिए मतदाता बन सकते हैं। इसके लिए वह वोटर हेल्पलाइन मोबाइल एप की मदद ले सकते हैं।
विज्ञापन

प्रदेश में होने वाले आगामी चुनाव की तैयारी तेजी पर है। निर्वाचन आयोग मतदाता सूची को संशोधित करने के लिए अभियान चला रहा है। इसी क्रम में अब निर्वाचन आयोग ने वोटर हेल्पलाइन मोबाइल एप लांच किया है। मोबाइल एप का कोई भी व्यक्ति एंड्रायड मोबाइल के प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकता है। इस एप के उपयोग के संबंध में भारत निर्वाचन आयोग ने यूजर मैनुअल भी उपलब्ध कराया है।
भारत निर्वाचन आयोग एवं मुख्य निर्वाचन अधिकारी उप्र की वेबसाइट पर भी यह उपलब्ध है। इसे मुख्य निर्वाचन अधिकारी उप्र की वेबसाइट से डाउनलोड किया जा सकता है। उपजिला निर्वाचन अधिकारी संतोष कुमार वैश्य ने बताया कि इस एप के लांच होने से मतदाताओं को परेशानी नहीं होगी। वहीं जिले के सभी मतदाताओं व नागरिकों से अपील की कि इस एप को डाउनलोड करके अपना नाम जुड़वा, कटवा व सही करवा सकते हैं। अब वह मतदाता घर बैठे अपने नाम में संशोधन करा सकते हैं।
विज्ञापन

-
एडीएम एफआर ने देखा मतदान केंद्र
भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के क्रम में रविवार को विशेष अभियान चलाया गया। इसमें जिले के सभी मतदान केंद्रों पर बूथ लेवल आफिसर (बीएलओ) द्वारा मतदाताओं से निर्वाचक नामावलियों में नाम शामिल करने के लिए प्रारूप-6 में दावे व नाम जोड़ने के लिए प्रारूप-7 में आपत्तियां ली गईं। वहीं उप जिला निर्वाचन अधिकारी/ एडीएम एफआर संतोष कुमार वैश्य ने सहसवान विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के मतदान केंद्र पन्नालाल इंटर कॉलेज का निरीक्षण किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें