फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पालिका और सीएचसी पर विधायक का छापा

Wed, 13 Sep 2017 12:45 AM IST
उझानी।
विज्ञापन
rajan babu tb hospital
विज्ञापन
ईओ समेत कई कर्मचारी मिले नदारद, फर्श पर लेटी मिली गर्भवती, डॉक्टर को लताड़ा
विज्ञापन

बिल्सी क्षेत्र भाजपा विधायक आरके शर्मा ने मंगलवार को नगर पालिका परिषद कार्यालय और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर छापा मारा। नगर पालिका में उन्हें ईओ संजय कुमार तिवारी समेत कई कर्मचारी गैरहाजिर थे। इससे बिफरे विधायक ने एडीएम प्रशासन से कार्रवाई करने को कहा। अस्पताल में छापे के दौरान कई डाक्टर और कर्मचारी गैर हाजिर थे। इस दौरान एक गर्भवती को फर्श पर लेटा देख डॉक्टर से नाराजगी जाहिर की।
विधायक आरके शर्मा सुबह 10 बजे नगर पालिका परिषद कार्यालय पहुंचे। कार्यालय तो खुला मिला लेकिन लेखाकार, हेड क्लर्क, जेई और निर्माण अनुभाग के कक्ष में ताले लटके थे। ईओ का कक्ष खुला था लेकिन ईओ संजय कुमार तिवारी ऑफिस में नहीं थे। विधायक ने उपस्थिति रजिस्टर चेक किया। रजिस्टर चेक करने के बाद एडीएम प्रशासन से फोन पर बात की और उन्हें गैर हाजिर कर्मियों की स्थिति के बारे में बताया। एडीएम प्रशासन ने विधायक से कहा कि ईओ पर अलापुर और सखानू नगर पंचायत का अतिरिक्त चार्ज है, जब विधायक ने सखानू और अलापुर में बात की तो वह वहां भी मौजूद नहीं थे। विधायक ने ईओ समेत ज्यादातर कर्मचारियों की गैर हाजिरी दर्ज करने के लिए रजिस्टर एडीएम प्रशासन को भेजा।     
विज्ञापन

इसके अलावा विधायक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में भी अव्यवस्थाएं और कर्मचारियों की लेट लतीफी नजर आई। स्वास्थ्य कर्मियों का उपस्थिति रजिस्टर चेक किया तो उसमें भी खामियां मिलीं, जिसपर चिकित्साधीक्षक एमबी सिंह से नाराजगी जाहिर की। इमरजेंसी के दरवाजे पर फर्श पर लेटी मिली धौरेरा गांव के फूलसिंह की गर्भवती पत्नी सुनीता की हालत देख उन्होंने डॉक्टर पर गुस्सा जाहिर किया। अचानक हरकत में आए स्वास्थ्य कर्मियों ने आननफानन में महिला को वार्ड में भर्ती किया। चिकित्साधीक्षक से कहा कि अस्पताल में किसी भी तरह की लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। 
--------------      
इंसेट      
भाजपा कार्यकर्ताओं तक को नहीं लगी भनक      
उझानी। विधायक आरके शर्मा ने छापामार कार्रवाई को बड़े ही गोपनीय अंदाज में अंजाम दिया। वह जिस वक्त नगर पालिका कार्यालय पहुंचे, उसके करीब 15 मिनट बाद तक पार्टी कार्यकर्ताओं को भनक नहीं लगी थी। इसके बाद किशनचंद्र शर्मा, शैलेंद्र सिंह, गिरीशपाल सिंह, योगेश प्रताप सिंह और मोहित प्रभाकर आदि पार्टी नेता पालिका कार्यालय पहुंच गए। 
विज्ञापन

---------------      
वर्जन      
केंद्र और प्रदेश सरकार की ओर से नागरिकों के लिए बेहतर सुविधा मुहैया कराने की दिशा में पहल की जा रही है, लेकिन पालिका और अस्पताल की हालत से लग रहा है कि स्थानीय अफसर गंभीर नहीं हैं। सरकार की मंशा के विपरीत चलने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। जरूरत पड़ी तो वह शासन स्तर के अफसरों से भी इस बारे में बात करेंगे। -आरके शर्मा, विधायक, बिल्सी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें