बदायूं। मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे पर पटेल चौक पर लगाई गई सरदार बल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा का अनावरण 30 अक्तूबर को होगा। इस मौके पर राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल बदायूं पहुंचेंगी और पटेल प्रतिमा का अनावरण करेंगी।
भारतीय कुर्मी महासभा के जिला अध्यक्ष कुलदीप सिंह पटेल ने बताया कि 30 अक्तूबर को सरदार पटेल जयंती मनाई जाएगी। इसकी पूरी तैयारिया कर ली गई हैं। उन्होंने समाज के लोगों से जयंती समारोह में पहुंचने का आह्वान किया है। मीडिया प्रभारी शिवेंद्र पटेल ने बताया कि ये कार्यक्रम भव्य होगा। सभी का जोरदार स्वागत किया जाएगा। संवाद