फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: उपलों से बनाया जा रहा था मिड-डे मील

विज्ञापन
प्राथमिक विद्यालय मेहताबपुर का ​निरीक्षण करते बीएसए वीरेंद्र कुमार सिंह।स्रोत-वीडियोग्रैब
विज्ञापन
दातागंज। बीएसए ने क्षेत्र के गांव मेहताबपुर प्राथमिक विद्यालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान स्कूल से शिक्षामित्र व सहायक अध्यापक नदारद मिले। प्रधानाध्यापक ने बीएसए को अभिलेख भी नहीं दिखाए। मिड डे मील यहां उपलों से बनाया जा रहा था। छात्राओं ने बताया कि उनसे शौचालय साफ करवाया जाता है और उन्हीं के द्वारा विद्यालय में झाड़ू लगवाई जाती है। ग्रामीणों ने भी मिड डे मील में खामियां और शिक्षण व्यवस्था सही न होने का आरोप लगाया।
विज्ञापन


बीएसए वीरेंद्र सिंह ने शुक्रवार को मेहताबपुर गांव के प्राथमिक विद्यालय का निरीक्षण किया। यहां विद्यालय में गंदगी के अंबार लगे मिले। विद्यालय में ही ईटों की भट्ठी और कंडे पड़े हुए मिले। छात्रों ने बताया कि इसी भट्ठी पर मध्याह्न भोजन बनाया जाता है। सहायक अध्यापक अजय कुमार चार दिन से और शिक्षामित्र रेनू सिंह 15 दिनों से लगातार गैरहाजिर हैं।
बीएसए द्वारा अभिलेख मांगे जाने पर प्रधानाध्यापक धर्मपाल शाक्य ने कमरे की चाबी खोने का बहाना बनाकर अभिलेख नहीं दिखाए। बीएसए के आने की सूचना पर गांव के कई लोग स्कूल पहुंच गए। ग्रामीणों ने मिड डे मील की गुणवत्ता सही न होने और मेन्यू के आधार पर भोजन न बनने तथा शिक्षण कार्य सुचारू तरीके से न होने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान अपार प्रताप सिंह ने प्रधानाध्यापक पर कई गंभीर आरोप लगाए। बीएसए ने विभागीय कार्रवाई करने का आश्वासन देकर ग्रामीणों को शांत किया। बताया जा रहा है कि निरीक्षण में कमी मिलने पर प्रधानाचार्य ने एक माननीय को फोन लगा दिया। इसके बाद बीएसए स्कूल से लौट आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें