फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पालिका बोर्ड की बैठक में आठ प्रस्तावों पर लगी मुहर

विज्ञापन
नगर पालिका बोर्ड की बैठक में मौजूद सदर विधायक, पालिकाध्यक्ष, सिटी मजिस्ट्रेट व वार्ड सदस्य। संवा? - फोटो : BADAUN
विज्ञापन
बदायूं। नगर पालिका बोर्ड की बैठक बृहस्पतिवार को पालिकाध्यक्ष दीपमाला गोयल की अध्यक्षता में हुई। बैठक में शहर विधायक महेश गुप्ता व सिटी मजिस्ट्रेट अमित कुमार की मौजूदगी में कई प्रस्तावों पर चर्चा हुई, जिसके बाद आठ प्रस्ताव पारित हुए। 50 सफाई कर्मचारियों को रखने पर वार्ड सदस्यों ने नाराजगी व्यक्त की, बाद में इस प्रस्ताव को भी पास कर दिया गया।
विज्ञापन

बैठक में 2022-23 में 70 करोड़ 75 लाख 2422 रुपये आय और उसके सापेक्ष 70 करोड़ 15 लाख 19 हजार रुपये व्यय का अनुमान दिखाया गया। इसके अलावा शहर में पेयजल व्यवस्था के लिए 30 पंप चालक, दो इलेक्ट्रीशियन, 12 बेलदार, 40 वाहन चालक, पांच कंप्यूटर ऑपरेेटर आउटसोर्सिंग पर रखने का प्रस्ताव रखा गया, जो सर्वसम्माति से पास हो गया, लेकिन 50 सफाई कर्मचारी रखने को लेकर वार्ड सदस्यों में बहस हो गई। कुछ का कहना था कि पूर्व में भी इस तरह के कर्मचारी रखे गए थे, लेकिन अधिकतर वार्ड सदस्यों को एक भी सफाई कर्मचारी नहीं दिया गया। ऐसे में इनको रखने का कोई भी औचित्य नहीं है। हालांकि बाद में इस प्रस्ताव को भी पारित कर दिया गया।
बैठक में कुसुमलता, मीना शर्मा, हारुन गौस, फिरोज खां, इदरीस, मुकेश साहू आदि मौजूद रहे।
-
एक की 13 दुकानें बनाने का छाया रहा मुद्दा
नगर पलिका बोर्ड की बैठक में कुछ सदस्यों ने शहर के कारमेकलगंज में एक दुकान की 13 दुकानों को बनाए जाने का मामला उठाया। काफी देर बहस होने के बाद में भी इन दुकानों को लेकर कोई भी नतीजा नहीं निकला। बाद में यह कहकर सभी को शांत कर दिया गया कि यह मामला कमिश्नर के यहां पर लंबित है। ऐसे में स्थानीय स्तर से कुछ भी नहीं हो सकता है।
विज्ञापन

-
वार्ड सदस्य ने उठाई मांग
शहर के वार्ड नंबर 15 निवासी मुकेश साहू ने पालिकाध्यक्ष को बैठक के दौरान एक पत्र सौंपा। इसमें कहा कि हाउस टैक्स, वॉटर टैक्स और दुकानों के किराये पर मनमाने तरीके से जो वृद्धि की गई है, उनकी दरों में संशोधन किया जाए, साथ ही पालिका कर्मचारियों का भुगतान किया जाए। नियुक्तियों में पारदर्शिता लाने के लिए कमेटी का गठन किया जाए। वार्डोँ की टूटी हुई पुलियों को तुरंत बनवाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें