फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में 1.57 फीसदी मतदाता बढ़े

विज्ञापन
कलक्ट्रेट में बैठक लेती डीएम। संवाद - फोटो : BADAUN
विज्ञापन
बदायूं। सोमवार को कलक्ट्रेट में डीएम दीपा रंजन ने राजनीति दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। इसमें विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्य के बारे में चर्चा की गई। बताया गया कि जिले में 1.57 फीसदी मतदाताओं की संख्या में बढ़ोतरी हुई है।
विज्ञापन

डीएम/ डीईओ दीपा रंजन ने बताया कि आयोग द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार पुनरीक्षण अवधि में प्राप्त सभी दावे/ आपत्तियों का निस्तारण किया जा चुका है। अंतिम प्रकाशन पांच जनवरी को किया जाएगा। साथ ही कहा कि जिले में कुल 23 लाख 85 हजार 897 मतदाता हैं। पिछली बार की अपेक्षा 1.57 फीसदी ज्यादा है।
वहीं युवाओं की संख्या में इजाफा हुआ है। डीएम ने बताया कि आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर होने वाली सभाओं के लिए स्थल चयन चिह्नित किए गए हैं। वहीं आयोग द्वारा विधानसभा निर्वाचन के संबंध में नामांकन से लेकर मतगणना तक होने वाली सभी व्यवस्थाओं, बैठकों, प्रशिक्षण आदि कार्यक्रमों, सभाओं आदि में कोविड-19 के निर्धारित प्रोटोकॉल का पालन करने के निर्देश दिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें