फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्माणाधीन मकान का लिंटर गिरा, महिला ने दम तोड़ा

विज्ञापन
भूदेवी फाइल फोटो। संवाद - फोटो : BADAUN
विज्ञापन
बिसौली (बदायूं)। कोतवाली क्षेत्र के गांव चंदपुरा में सोमवार शाम अचानक निर्माणाधीन मकान का लिंटर गिरने से उसमें दबकर 45 वर्षीय भूदेवी की मौत हो गई। जबकि उनका बेटा और पड़ोसी गंभीर रूप से घायल हो गए। उनका सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार कराया गया।
विज्ञापन

हादसा सोमवार शाम करीब सात बजे हुआ। बताते हैं कि चंदपुरा गांव निवासी नेकसू के मकान का निर्माण चल रहा था। सुबह राज मिस्त्री ने मकान के हॉल पर बीम डाला था। राजमिस्त्री ने उसके नीचे दो बल्लियां लगाई थीं। दोपहर के समय उसने लिंटर डाल दिया। लिंटर डालने का काम शाम तक चलता रहा। उसके बाद राजमिस्त्री और मजदूर अपने घर चले गए। इसी दौरान मकान का लिंटर भरभरा कर गिर गया। उसके मलबे में नेकसू की पत्नी भूदेवी 45, बेटा प्रदीप 22 और पड़ोसी कुंवरपाल 32 दब गए। ये देखकर तमाम लोग दौड़ पड़े। उन्होंने तुरंत मलबा हटाने का काम शुरू कर दिया। बमुश्किल गीले लिंटर का मलबा हटाया गया। उसके बाद परिवारवाले तीनों को बिसौली के निजी अस्पताल ले गए जहां डॉक्टर ने भूदेवी को मृत घोषित कर दिया। प्रदीप और कुंवरपाल की हालत सामान्य बताई जा रही है। इसकी सूचना पर कोतवाली पुलिस भी पहुंच गई। देर रात तक महिला का शव पोस्टमार्टम के लिए नहीं भेजा गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें