फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिसौली में 39 कन्याओं की कराई गई सामूहिक शादी

विज्ञापन
विज्ञापन
बिसौली। ब्लॉक परिसर में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 39 जोड़ों का विवाह हुआ। समारोह में मातृशक्ति अभिनंदन कार्यक्रम के तहत मातृ शक्ति को नमन किया गया। इसके अलावा राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन योजना के तहत 57 महिला समूह को 55 लाख रुपये की केसीसी प्रमाण पत्र दिए गए।
विज्ञापन

सोमवार को विकासखंड परिसर में आयोजित समारोह में विधायक कुशाग्र सागर ने कहा कि भाजपा सरकार ने समाज के हर वर्ग को लाभ पहुंचाने वाली योजनाओं को लागू किया है। कहा कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना से समाज के हर वर्ग की गरीब कन्याओं की शादी धूमधाम से हुई है। मातृशक्ति का सम्मान योगी सरकार से पहले कभी नहीं हुआ। समारोह में कुल 39 जोड़ों के विवाह हुए। इनमें 28 का हिंदू, 10 का बौद्ध व एक जोड़े का मुस्लिम रीति रिवाज से विवाह हुआ।
विधायक कुशाग्र सागर, किसान पंचायत प्रकोष्ठ अध्यक्ष शिवकुमार शर्मा, जिला उपाध्यक्ष दुर्गेश वार्ष्णेय, पूर्व मंत्री गेंदनलाल मौर्य ने नवविवाहित दंपती को आशीर्वाद दिया। मिशन शक्ति के अंतर्गत आंगनबाड़ी, आशा, स्वयं सहायता समूह की महिलाओं का भी सम्मान किया गया।
विज्ञापन

इसके अलावा राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन योजना के अंतर्गत महिलाओं के उत्थान के लिए 57 समूहों को पांच-पांच लाख रुपए की केसीसी के अंतर्गत प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। इस मौके पर बीडीओ राघवेंद्र सिंह, सीडीपीओ अल्पना जौहरी, कोतवाल राजीव शर्मा, सनवीर पाल, अक्कू रस्तोगी, विमल भारद्वाज, प्रवेश सिन्हा, नीतू पाल, नरेश पाल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें