फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, दहेज हत्या का आरोप

विज्ञापन
मुजरिया के गाॅव चतुरीनगला महिला की मौत की जॉंच करते प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार। संवाद
विज्ञापन
मुजरिया। एक विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। विवाहिता के पिता ने दहेज हत्या का आरोप लगाया है। आरोप है कि दस दिन पहले पति ने उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया था। मायके में लाकर विवाहिता का इलाज करा रहे थे। वहीं पुलिस बीमारी से विवाहिता की मौत होना बता रही है।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के चतुरी नगला गांव के रहने वाले छोटे लाल ने बेटी जावित्री की शादी उसहैत थाना क्षेत्र के गांव घसनगला निवासी ईशू से 11 मार्च 2024 को की थी। आरोप है कि ईशू शराब पीकर जावित्री को मारता था और दहेज की मांग करता था। आरोप है कि पति ने नशे में दस दिन पहले उसे पीटकर अधमरा कर दिया था।
सूचना पर पहुंचे मायके पक्ष के लोग उसको अपने साथ ले आए और इलाज करा रहे थे। बुधवार को जावित्री की मौत हो गई। विवाहिता के पिता छोटे लाल ने दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए पति समेत चार लोगों के खिलाफ मुजरिया थाने में तहरीर दी। तहरीर में कहा है कि बेटी पांच महीने के गर्भ से थी।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर मनोज कुमार ने बताया कि विवाहिता बीमार थी, जिसका इलाज चल रहा था। बुधवार को उसकी मौत हो गई। मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

मुजरिया के गाॅव चतुरीनगला महिला की मौत की जॉंच करते प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें