फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिवाली के स्वागत में बाजार गुलजार, कई जगह लगा जाम

विज्ञापन
बाजार में खरीदारी करतीं महिलाएं। संवाद - फोटो : BADAUN
विज्ञापन
बदायूं। दिवाली के लिए खरीदारी को लेकर बुधवार को बाजार में खूब भीड़भाड़ रही। छोटी दिवाली पर बाजार में लोगों को पैदल निकलना तक मुश्किल हो गया। इस दौरान नो-एंट्री जोन में भी ई-रिक्शा गुजरते रहे, इससे बाजार की व्यवस्था और बिगड़ गई। हालांकि पुलिस ने बुधवार को जगह-जगह चेकिंग अभियान भी चलाया।
विज्ञापन

नरक चतुर्दशी पर नेहरू चौक और उसके आसपास इलाके में यह हालत रही कि लोगों को पैदल निकलना तक दूभर हो गया। इसके अलावा खैराती चौक, टिकटगंज, गोपी चौक और शहर के अन्य इलाकों के भी यही हालात रहे। कई जगह हद से ज्यादा भीड़ रही। इसके अलावा लावेला चौक और रोडवेज बस स्टैंड पर कई बार जाम की स्थिति बनी। कहीं भी पुलिस दिखाई नहीं दी।
-
ठेले-खोमचे वालों ने बिगाड़ी व्यवस्था
बाजार में इस बार ठेले खोमचे वालों ने ज्यादा व्यवस्था बिगाड़ी। बाजार में हर जगह उन्होंने फुटपाथ घेर लिया। कहीं भी ऐसी जगह नहीं छोड़ी जहां से लोग आराम से निकल सकते।
विज्ञापन

-
जमकर बिके खील खिलौने
छोटी दिवाली को बाजार में जमकर खरीदारी हुई। लोगों ने खील खिलौने और मिठाई खरीदी तो लक्ष्मी पूजा से संबंधित सामग्री भी खरीदी। परचून की दुकानों पर भी ग्राहकों की भीड़ लगी रही।
-
हरप्रसाद मैदान में सजा पटाखा बाजार
पिछले साल की तरह इस बार भी हरप्रसाद के मैदान में पटाखा बाजार लगाया गया। मैदान में करीब डेढ़ सौ से ज्यादा दुकानें लगाई गईं। बुधवार को यहां जमकर पटाखों की बिक्री हुई। इस दौरान दुकानों के सामने सुरक्षा व्यवस्था के तहत रेत से भरी बाल्टियां और पानी भरे कनस्तर भरे रखे दिखाई दिए। यहां अलग से फायर ब्रिगेड की पुलिस चौकी बनाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें