फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: घर में घुसकर महिला से दुष्कर्म, देवर के पहुंचने पर भागा आरोपी

विज्ञापन
विज्ञापन
कादरचौक। थाना क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार देर रात घर में घुसकर युवक ने महिला से दुष्कर्म किया। विरोध करने पर उसका मुंह दबाते हुए जान से मारने की धमकी दी। देवर के घर पहुंचने पर आरोपी भाग निकला। शनिवार को महिला की तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी शंकर के खिलाफ दुष्कर्म की धाराओं में केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

महिला ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार देर रात 11 बजे वह अपने घर पर अकेली थी। इस दौरान गांव का ही शंकर उसके घर में घुस आया और अकेला देखकर बुरा काम किया। देवर के आने पर आरोपी भाग निकला। सीओ राहुल पांडेय ने बताया कि महिला की तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। महिला को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया गया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीमें लगाई गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें