फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदायूं: ट्रेन से कटकर युवक की मौत, सुबह टहलने निकला था, परिजन बोले- कम सुनाई देता था

Mon, 18 Sep 2023 12:17 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

सार

घटपुरी गांव निवासी युवक को कम सुनाई देता था। परिजनों ने बताया कि सोमवार सुबह युवक टहलने निकला था। कुछ देर बाद उसकी मौत होने की खबर मिली। आशंका है कि उसे ट्रेन की आवाज सुनाई नहीं दी होगी, जिससे वह ट्रेन की चपेट में आ गया। 
विज्ञापन
घटनास्थल पर खड़े मृतक के परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदायूं के बिनावर थाना क्षेत्र में मलगांव रेलवे क्रॉसिंग के नजदीक सोमवार सुबह 23 साल के युवक रजत की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। घटपुरी गांव निवासी प्रमोद कुमार सिंह का पुत्र रजन सुबह घर से चाय पीकर टहलने निकला था। 

विज्ञापन


वह पैदल घटपुरी और मालगांव रेलवे फाटक के बीच पहुंचा था। तभी बरेली से कासगंज जा रही ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। ट्रेन के लोको पायलट ने युवक का शव मलगांव रेलवे क्रॉसिंग पर रखवा दिया। इसकी सूचना उसके परिवार वाले मौके पर पहुंच गए। 

ये भी पढ़ें- अमानवीयता: जन्म के बाद नवजात बच्ची को अस्पताल के पास कूड़ेदान में फेंका, शव देख सन्न रह गए लोग
विज्ञापन
विज्ञापन


बाद में बिनावर थाना पुलिस भी पहुंच गई। परिवार वालों का कहना है कि युवक को कुछ कम सुनाई देता था, जिससे उसे ट्रेन आने का पता नहीं चला और उसकी ट्रेन से कटकर मौत हो गई। पुलिस ने उसका शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें