फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: शाम को पत्नी से हुआ झगड़ा, रात में पति ने दे दी जान, फंदे से लटका मिला शव

Sat, 06 Jan 2024 04:53 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

सार

कुंवरगांव थाना क्षेत्र के गांव दुगरैय्या में शनिवार सुबह एक युवक का शव घर में ही फंदे से लटका मिला। बताया जा रहा है कि घरेलू कलह के चलते उसने आत्महत्या की है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदायूं के कुंवरगांव थाना क्षेत्र के गांव दुगरैय्या में शुक्रवार रात 27 वर्षीय नेमचंद ने घर में ही फंदे से लटककर जान दे दी। परिवार वालों के मुताबिक युवक अपनी पत्नी पर शक करता था, जिससे उसका आए दिन पत्नी से विवाद होता था। रात भी दोनों के बीच कहासुनी हुई थी, जिससे युवक ने आत्मघाती कदम उठा लिया।

विज्ञापन


ग्राम दुगरैय्या निवासी नेमचंद खेतीबाड़ी करके अपने परिवार का पालन-पोषण कर रहा था। उसके परिवार वालों के मुताबिक नेमचंद के तीन छोटे-छोटे बच्चे हैं। वह अक्सर अपनी पत्नी राखी पर शक करता था, जिससे उसके परिवार में रोजाना विवाद होता था। शक करने की वजह से पति पत्नी के बीच संबंध में अच्छे नहीं थे। 

बताते हैं कि शुक्रवार शाम भी दोनों के बीच खूब विवाद हुआ था। इस दौरान मोहल्ले वालों ने दोनों को समझाबुझाकर शांत करा दिया था। इसके बाद सभी लोग अपनी-अपनी चारपाई पर जाकर सो गए। उसी दौरान नेमचंद ने फंदे से लटककर जान दे दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

सुबह हुई घटना की जानकारी 
जब परिवार वाले शनिवार सुबह सोकर उठे तो उन्होंने नेमचंद का शव फंदे से लटका देखा। इसके बाद परिवार में चीख-पुकार मच गई। शोर शराबा सुनकर मोहल्ले के तमाम लोग आ गए। बाद में इसकी सूचना पर थाना पुलिस भी आ गई और युवक का शव फंदे से उतार कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

पुलिस ने दोपहर के समय उसके शव का पोस्टमार्टम करा दिया। इंस्पेक्टर इंद्र कुमार ने बताया कि अभी इस संबंध में कोई तहरीर नहीं आई है। तहरीर आने पर मामले की जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें