फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिकारों को समझें महिलाएं, स्वच्छ रखें घर-परिवार

विज्ञापन
उझानी पालिका में महिलाओं को शपथ दिलाते सफाई निरीक्षक हरीश त्यागी। संवाद - फोटो : BADAUN
विज्ञापन
उझानी। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर नगर पालिका परिषद कार्यालय में आयोजित गोष्ठी में सफाई एवं खाद्य निरीक्षक हरीश कुमार त्यागी ने महिलाओं को स्वच्छता का पाठ पढ़ाया।
विज्ञापन

मौलिक अधिकारों पर चर्चा करते हुए उन्होंने महिलाओं को उनके दायित्व का भी बोध कराया। कहा कि हमारे देश में महिलाओं को देवी का रूप माना जाता है। स्वच्छता की दिशा में भी महिलाओं की अहम भूमिका रहती है। वह चाहें तो घर समेत आसपास इलाके में गंदगी नजर नहीं आ सकती।
इस मौके पर महिला समूह नारी विकास वेलफेयर सोसायटी की अध्यक्ष पूनम शर्मा, कोऑर्डिनेटर सुग्रीव, मीना सिंह, कल्पना मिश्रा, बनवारी लाल शर्मा, गीता, दीपक कुमार, विकास मथुरिया, शिवम कुमार, कमर जावेद , संजय गौतम, आशीष शर्मा, तौसीफ आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन

-
शक्तिशाली राष्ट्र का निर्माण करती है नारी
बिल्सी। गांव गुधनी में मंगलवार को आर्य समाज मंदिर पर महिला दिवस धूमधाम से मनाया गया। यहां बेटियों को सम्मानित करते हुए वैदिक विद्वान आचार्य संजीव रूप ने कहा कि गृहस्थ जीवन अगर एक गाड़ी है तो उसकी ड्राइवर नारी है। पुरुषों को चाहिए वह इस बात का ध्यान रखें जहां नारियों का सम्मान होता है वहीं सब प्रकार की खुशियां होती हैं। इस मौके पर अनिल उपाध्याय, राकेश आर्य, साहब सिंह, भावना, मोना, तानिया, कौशिकी, किशनपाल आर्य, बद्री प्रसाद आर्य, सूरजवती देवी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें