फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुजरिया में बाइक सवार बदमाशों ने दंपती से की लूटपाट

विज्ञापन
विज्ञापन
बिल्सी (बदायूं)। कछला-शाहबाद रोड पर मुजरिया थाना क्षेत्र के गांव फैतुल्लागंज के नजदीक बाइक सवार बदमाशों ने दंपती के साथ लूटपाट की। दंपती अपने बहनोई के घर लौट रहे थे। उन्होंने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है लेकिन पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया है।
विज्ञापन

गांव नैथुआ निवासी ज्ञानसिंह यादव रविवार रात अपनी पत्नी कमलेश यादव के साथ बाइक पर सहसवान के सिलहरी गांव अपने बहनोई रामविलास के घर जा रहे थे। बताते हैं कि जैसे ही दंपती कछला-शाहबाद रोड पर फैतुल्लागंज गांव के नजदीक पहुंचे कि उनके पीछे से बाइक पर तेज रफ्तार में आए तीन बदमाशों ने उन्हें ओवरटेक करते हुए रोक किया। दंपती को तमंचा दिखाते हुए बदमाशों ने लूटपाट शुरू कर दी। दंपती ने विरोध किया तो बदमाशों ने उनके साथ मारपीट की। इससे दंपती घायल हो गए। बदमाशों ने उनका मोबाइल, कमलेश के कुंडल और रुपये लूट लिए। उसके बाद बदमाश मुजरिया की ओर बाइक लेकर फरार हो गए। ज्ञानसिंह ने बताया कि उन्होंने घटना की पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने उन्हें इलाज के लिए बिल्सी भेज दिया। दंपती ने पुलिस को तहरीर दे दी है। इस पर पुलिस ने जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें