फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर लौट रहे लेखपाल से लूट

विज्ञापन
विज्ञापन
इस्लामनगर (बदायूं)। बारिश में घर लौट रहे लेखपाल को दो मोटर साइकिल सवार बदमाशों ने चंदौसी रोड पर लूट लिया। लेखपाल ने थाना पुलिस को तहरीर देदी है। पुलिस का कहना है कि मामला संदिग्ध है।
विज्ञापन

चंदौसी निवासी लेखपाल हरस्वरूप को 20 दिन पहले ही करियामई गांव में तैनात किया गया था। गांव के कुएं में एक सांड़ गिर गया था जिसकी मौत हो गई। वरिष्ठ अधिकारियों के आदेश पर लेखपाल हरस्वरूप ने करियामई में पहुंचकर सांड़ को गड्ढे से निकलवा कर दफन करा दिया।
इसके बाद मंगलवार रात नौ बजे वह अपने घर लौट रहा था। चंदौसी रोड पर जाफरपुर से आगे सामने से आ रही दो मोटर साइकिल पर सवार चार लोगों ने उसे रोक लिया। दो लोग बाइक से उतरे। एक ने उसको पकड़ लिया। दूसरे ने उनके गले में लटका सरकारी रिकॉर्ड का बैग उतार लिया और जेब में हाथ डालकर मोबाइल, डायरी व बारह सौ रुपये भी निकाल लिए और भाग गए। कुछ दूरी पर पुल के पास बनी चौकी पर जब हरस्वरूप पहुंचा तब वहां कोई नहीं था। वह मोटरसाइकिल से कस्बा लौटा और थाना पुलिस को घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन

थाना पुलिस उसे गाड़ी में बैठा कर मौके पर ले गई और मौका मुआयना कर पूछताछ की। लेखपाल द्वारा घटना की तहरीर थाना पुलिस को दे दी गई है। सीओ बिल्सी अनिरुद्ध सिंह ने बताया कि मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें