भारतीय जनता पार्टी नगर कमेटी की बैठक में पूर्व विधायक प्रेमस्वरूप पाठक ने कार्यकर्ताओं से मिशन-2017 की तैयारियों में जुट जाने का आह्वान किया। कहा कि चुनाव के दौरान कार्यकर्ता यह नहीं देखें कि प्रत्याशी कौन है। प्रत्याशी के बजाय पार्टी के निशान कमल के फूल पर गौर किया जाए।
नगर अध्यक्ष राहुल शंखधार के निवास पर उन्होंने कमेटी के पदाधिकारियों से बूथ कमेटियों के बारे में भी जानकारी हासिल की। कहा कि प्रत्येक बूथ पर 15-15 कार्यकर्ताओं की टीम होनी चाहिए। कार्यकर्ताओं को अपने-अपने बूथ की रक्षा को भी तैयार रहना होगा। चुनावी मुद्दे पर उन्होंने कहा कि मिशन-2017 को पूरा करने के लिए कार्यकर्ताओं को अभी से अपनी जिम्मेदारी संभाल लेनी चाहिए। यह साल भी चुनाव की तैयारियों को अंतिम रूप देने का है।
पार्टी नगर अध्यक्ष राहुल शंखधार ने उन्हें बताया कि स्थानीय स्तर पर 42 में से 25 बूथों पर कमेटियों के गठन का काम पूरा हो चुका है। बाकी बचे बूथों पर भी कमेटियां बनाकर जिला कमेटी को अवगत करा दिया जाएगा। बैठक में डॉ. आलोक कुमार गुप्ता, राजीव गोयल, अमित कुमार शर्मा, रमेशचंद्र गुप्ता, गोविंद वार्ष्णेय, धर्मेंद्र वाल्मीकि, चंद्रपाल कश्यप, कमलेश वार्ष्णेय, गिरजाशंकर शर्मा, मोहित प्रभाकर, अरविंद शर्मा, सुदर्शन गुप्ता, सुरेंद्र गुप्ता, संजीव शर्मा, संजीव कुमार गुप्ता, हरस्वरूप वार्ष्णेय, गौरव अग्रवाल, ललित गोला, संजीव माथुर, सतीशचंद्र गुप्ता आदि मौजूद रहे।