फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: दर्जा नगर पंचायत का, सुविधाएं गांव जैसी भी नहीं

विज्ञापन
नगर पंचायत रुदायन में वार्ड नंबर 10 में सड़क पर जमा गंदा पानी। संवाद
विज्ञापन
नगर पंचायत रुदायन : नियमित सफाई न होने से सड़कों पर जलभराव
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रुदायन। नगर पंचायत रुदायन को शासन से नगर पंचायत का दर्जा तो मिल गया लेकिन यहां सुविधाएं गांव जैसी भी नहीं हैं। नियमित सफाई न होने से सड़कों पर जलभराव है तो गंदगी के अंबार भी लगे हैं। ग्रामीणों ने कई बार शिकायत की पर समस्या का समाधान नहीं हो सका।

कस्बे के वार्ड नंबर दस के डॉक्टर मोहित, अंकित , सोनू ने ईओ नगर पंचायत रुदायन को शिकायती पत्र देकर कहा है कि यहां सफाई कर्मचारी नियमित नहीं आते। ऐसे में कूड़ा इकट्ठा होने से नालियां चोक हो जाती हैं और गंदा पानी सड़क पर आ जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस संबंध में ईओ मोहम्मद अब्दुल साबूर का कहना है कि शिकायत मिली है। मामले की जांच कराकर सफाई कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। जल्द ही समस्या का समाधान होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें