कलक्ट्रेट में कोविड-19 के टीकाकरण के संबंध में बैठक लेते कमिश्नर। संवाद
- फोटो : BADAUN
बदायूं। बुधवार शाम कमिश्नर आर रमेश कुमार बदायूं पहुंचे। उन्होंने कलक्ट्रेट में डीएम दीपा रंजन, सीडीओ, सीएमओ, एडीएम प्रशासन के साथ कोविड-19 संचारी रोग नियंत्रण व बचाव के संबंध में समीक्षा की।
बैठक में सभी 18 वर्ष से अधिक आयु के पात्र व्यक्तियों को शत-प्रतिशत प्रथम डोज व 75 प्रतिशत व्यक्तियों को द्वितीय डोज 20 जनवरी तक देने पर जोर दिया गया। कमिश्नर ने कहा कि होम आइसोलेशन में रह रहे पॉजिटिवों से चिकित्सकों का संवाद व निगरानी समितियों का सक्रिय योगदान रहना चाहिए। हर कोविड पॉजिटिव को मेडिसिन किट की उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने कहा कि अस्पतालों में ऑक्सीजन प्लांट क्रियाशील रहना चाहिए। उन्होंने ऑक्सीजन कंसंट्रेटर, वेंटीलेटर, आईसीयू बेड, आइसोलेशन बेड एंबुलेंस, दवाओं आदि की उपलब्धता के लिए सीएमओ को निर्देशित किया। वहीं ठंड के दृष्टिगत रैन बसेरों में सभी प्रबंध रखने की ताकीद की।