मूसाझाग। विधानसभा चुनाव आते ही ग्रामीण क्षेत्रों में भी शराब का सुरुर छा रहा है। इसका सीधा असर ग्राम प्रधानों पर दिखाई दे रहा है। ब्लॉक जगत के एक गांव के प्रधान ने जमकर शराब पी ली। साथ ही वह बेहोश हो गया और गांव की गलियों में गिरते पड़ते घूमने लगा। इसका कुछ लोगों ने वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। इस बात की क्षेत्र में व्यापक चर्चा बनी हुई है। इस संबंध में खंड विकास अधिकारी सालारपुर अखिलेश चौबे ने बताया गांव का जिम्मेदार व्यक्ति ही इस तरह की हरकत कर रहा है तो समाज पर खराब असर पड़ना तय है। संवाद