फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा-महावा बांध पर सामान्य होने लगे हालात, कटान रुका

विज्ञापन
गंगा-महावा बांध पर कटान रोकने को बालू भरी बोरियां लगाते श्रमिक। संवाद - फोटो : BADAUN
विज्ञापन
बदायूं। सहसवान में गंगा-महावा बांध पर हो रहे कटान को रोकने में बाढ़ खंड ने काफी हद तक कामयाबी हासिल कर ली है। बांध की मरम्मत के साथ हजारों की संख्या में बालू भरे बोरे लगाए गए हैं। अब स्थिति काफी हद तक सामान्य है। कटान वाले स्थान पर बाढ़ खंड नजर रखे है।
विज्ञापन

गंगा का जलस्तर तेजी से कम होने के साथ ही गंगा-महावा बांध पर तीन दिन पहले कटान शुरू हो गया था। इस बांध पर पिछले महीने गंगा में बाढ़ के बाद से ही स्थिति अतिसंवेदनशील बनी हुई थी। कटान के बारे में मालूम होने पर बाढ़ खंड ने कटान रोकने के प्रयास शुरू कर दिए। कटान रोकने के लिए मिट्टी डालने के साथ ही यहां हजारों की संख्या में बालू भरे बोरे भी लगाए गए। मंगलवार को कटान पर काफी हद तक काबू पा लिया गयौ। अब कटान को लेकर हालत सामान्य हैं, लेकिन निगरानी की जा रही है।
सहायक अभियंता बाढ़ खंड नेशपाल सिंह ने बताया कि गंगा-महावा बांध पर कटान हो रहा था। संबंधित जेई नजर रखे हुए हैं। कटान को लेकर स्थिति सामान्य है। बांध पर कोई खतरा नहीं है। जहां भी समस्या है वहां नजर रखी जा रही है। फिलहाल गंगा का जलस्तर सामान्य है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें