बिल्सी के जैन मंदिर में दीपक जलाकर पूजा-अर्चना करते श्रद्धालु। संवाद
- फोटो : BADAUN
बिल्सी। नगर के मोहल्ला संख्या दो स्थित प्राचीन चंद्रप्रभु दिगंबर जैन मंदिर पर भक्तांबर पाठ शुरू हो गया है। इसमें जैन समाज के लोगों ने काफी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। यहां सबसे पहले भक्तों ने जिनेन्द्र भगवान का मंगल जलाभिषेक कर शांतिधारा के साथ पूजा अर्चना की। शाम को भक्तों ने 48 दीपक जलाकर पाठ किया। इस मौके पर जैन समाज के मीडिया प्रभारी प्रीत जैन सोनी, अनुपम जैन, निखिल जैन, प्रभात जैन, आदित्य जैन, सतीश जैन, राकेश जैन, सुनील जैन, पूनम जैन, रेखा जैन, रीता जैन, डॉ आरती जैन आदि मौजूद रहे। संवाद