फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस्माइलपुर के जंगल में बकरी निकल गया अजगर

विज्ञापन
बदायूं के इस्माइलपुर के जंगल में अजगर को पकड़ते वन विभाग कर्मी। संवाद - फोटो : BADAUN
विज्ञापन
बदायूं। कादरचौक के गांव इस्माइलपुर के जंगल में सोमवार को एक विशाल अजगर ने बकरी को निगल लिया। इसका पता लगा पर भीड़ जमा हो गई। फिर इसकी सूचना वन विभाग को दी गई। मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने अजगर को पकड़कर सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया।
विज्ञापन

कादरचौक के गांव सकरी कासमपुर के राजेंद्र पुत्र नेतराम सोमवार दोपकर के वक्त इस्माइलपुर के जंगल में बकरियां चरा रहा था। इसी दौरान उसकी एक बकरी झाड़ियों में चली गई। बकरी के झाडियों में जाने के बाद राजेंद्र उसको बाहर निकालने पहुंचा तो वह दंग रह गया। झाड़ियों में एक विशाल अजगर था और वह बकरी को निकल रहा था। कुछ ही देर में अजगर ने बकरी को निगल लिया। इस बारे में पता लगने पर आस-पास खेतों में काम करने वाले किसान और ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए। यहां काफी हुजूम जमा हो गया। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने अजगर को पकड़ कर सुरक्षित स्थान पर छुड़वा दिया। डीएफओ अशोक कुमार सिंह ने बताया कि अजगर को पकड़कर छ़ुड़वा दिया गया है। अजगर का वजन 149 किलो से ज्यादा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें