फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: हाइड्रोजन का टैंकर नहीं, ट्रक में थे डेढ़ सौ खाली सिलिंडर

विज्ञापन
विज्ञापन
उझानी। मेंथा फैक्टरी में आग लगने के बाद धमाके शुरू हुए तो अफवाह फैली कि परिसर में हाइड्रोजन गैस का टैंकर मौजूद है, वह फटा तो तबाही मचेगी... सच तो यह है कि टैंकर नहीं ट्रक से हाइड्रोजन के गैस के डेढ़ सौ सिलिंडर लाए थे। हादसे से पहले ही उसे बड़े सिलिंडरों में भर दिया गया था। वह भी फट चुके हैं।
विज्ञापन

फैक्टरी में क्रिस्टल बनाने के लिए हाइड्रोजन गैस का इस्तेमाल होता है। राजस्थान के कोटा से एक ट्रक में हाइड्रोजन गैस के 150 सिलिंडर लाए गए थे। आग लगने से करीब एक घंटे पहले ही उसे बड़े सिलिंडरों में भर दिया गया था। उसके बाद चालक खाली सिलिंडर को लेकर ट्रक को बाहर निकाल रहा था और आग लग गई थी। उसी दौरान चालक आग में घिर गया था और फिर फैक्टरी की दीवार फांदकर वह खेत में कूद गया था। उसी दौरान अफवाह फैली कि परिसर में हाइड्रोजन गैस का सिलिंडर मौजूद है। हाइड्रोजन गैस के खाली सिलिंडरों से लदा ट्रक राख हो गया है। वहीं जिन बड़े सिलिंडरों में हाईड्रोजन गैस रखी गई थी, वह भी फट गए हैंं।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें