20 जून के अंक में प्रकाशित खबर। संवाद
बदायूं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से लड़ी जा रही कुपोषण की जंग आधी- अधूरी तैयारियों के साथ है। ई-कवच पोर्टल पर दर्ज आंकड़ाें में मोबाइल नंबरों की गड़बड़ी है। इसे तीन दिन में ठीक करने के लिए सीएमओ ने चिकित्सा अधीक्षकों को निर्देशित किया है। साथ ही आगे गड़बड़ी मिलने पर कार्रवाई की बात कही है।
सरकार कुपोषित बच्चों को पोषित करने के लिए बड़ा अभियान चला रही है, लेकिन जिला स्तर पर इसका डाटा गलत फीड किया जा रहा है। ऐसे में फर्जीवाड़े की आशंका भी है। 20 जून के अंक में अमर उजाला ने कुपोषण की जंग में फर्जीवाड़े का पोषण शीर्षक से खबर प्रकाशित हुई तो सीएमओ डॉ. रामेश्वर मिश्रा ने इसे संज्ञान में लिया। उन्होंने सभी चिकित्सा अधीक्षकों को निर्देशित किया कि तीन दिन में ई-कवच पोर्टल पर दर्ज मोबाइल नंबर व अन्य डाटा ठीक कराएं। इसके बाद अगर कहीं कोई गड़बड़ी मिलती है तो संबंधित अधीक्षक पर कार्रवाई की जाएगी।
कुपोषित बच्चों को स्क्रीनिंग के निर्देश
सलारपुर, दातागंज ब्लॉक में कुपोषित बच्चों की स्क्रीनिंग मई में कम हुई है। सीएमओ सभी अधीक्षकों को निर्देशित किया कि स्वास्थ्यकर्मियों से ठीक तरह से स्क्रीनिंग कर कुपोषित बच्चों को खोजकर उनका इलाज करवाएं।
- ई- कवच पोर्टल पर दर्ज गलत मोबाइल नंबरों को तीन दिन से ठीक करने निर्देश चिकित्सा अधीक्षकों को दिए गए हैं। इसके बाद भी अगर नंबरों में गड़बड़ी पाई जाती है तो संबंधित अधीक्षक पर कार्रवाई होगी। - डॉ. रामेश्वर मिश्रा, सीएमओ