बदायूं। खटिक जाति की युवती ने अहीर और जाटव जाति का भी फर्जी प्रमाण पत्र बनवा लिया है। उसके बाद यादव जाति बताकर एक युवक को प्रेम में फंसाकर उसके संग रहने लगी। प्रेमी को उसकी जाति का पता चला तो विवाद हुआ। अब प्रेमी ने कोर्ट के आदेश पर उसावां थाने में युवती समेत पांच के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। उसावां थानाक्षेत्र के गांव अहमद नगर रुखाड़ा के प्रमोद राठौर ने बताया था कि उसहैत थानाक्षेत्र के गांव नरपत नगला की रहने वाली प्रीति ने खुद को यादव बताते हुए उसे प्रेम जाल में फंसा लिया। वास्तव में वह खटिक जाति की थी। जानकारी होने पर विरोध किया तो उसने तीन जाति प्रमाण पत्र दिखाए। उसके पास खटिक, अहीर तो जाटव जाति का प्रमाण पत्र है। जाति प्रमाण पत्रों का प्रयोग उसने कई परीक्षाओं के लिए भी किया है। सरकार की अन्य योजनाओं का भी वह लाभ ले चुकी है। उसने इस तरह की धोखाधड़ी में साथ देने से मना कर दिया। इस पर प्रीति उससे अगल हो गई। उसके बाद वह अब गांव के ही अनिल के साथ रहने लगी है।