बदायूं। राजकीय महाविद्यालय में तीन दिवसीय रोवर रेंजर्स प्रशिक्षण का प्राचार्य डॉ. श्रद्धा गुप्ता ने स्काउट ध्वज फहराकर उद्घाटन किया। प्रशिक्षक असरार अहमद ने प्रशिक्षु रोवर रेंजर्स को स्काउट गाइड के इतिहास के बारे में बताया।
उन्होंने उसके सैद्धांतिक और व्यावहारिक पक्ष पर प्रकाश डाला। ध्वज शिष्टाचार, सेल्यूट की विधि, करतल ध्वनि के तौर तरीकों को समझाया। उन्होंने रोवर और रेंजर्स की अलग-अलग टोलियां का गठन कर टोली नायक नियुक्त किए। कार्यक्रम का संचालन डॉ. नीरज कुमार ने किया। इस मौके पर शशि प्रभा, डॉ. सारिका शर्मा, डॉ. पवन शर्मा, डॉ. ज्योति बिश्नोई, डॉ. संजय कुमार, डॉ. दिलीप वर्मा मौजूद रहे। संवाद