फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: विद्युत निगम की टीम से मीटर उखाड़ने को लेकर अभद्रता

विज्ञापन
विज्ञापन
इस्लामनगर। अधिशासी अभियंता संजीव गुप्ता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह शुक्रवार को टीम के साथ मोहल्ला मुस्तफाबाद में चेकिंग अभियान चला रहे थे। इसी बीच टीम ने 1.16 लाख रुपये के बकाएदार का कनेक्शन काट दिया। इससे उपभोक्ता तिलमिला गया। उसने कर्मचारी अशोक कुमार के साथ बदसलूकी की। पुलिस को सूचना दी गई, लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले उपभोक्ता मौके से फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं, अभियान के दौरान टीम ने 115 बकाएदारों के कनेक्शन काटे। सभी पर एक लाख रुपये से अधिक की बकाएदारी है। संवाद
विज्ञापन





बिजली विभाग ने चेकिंग अभियान के दौरान काटे 110 कनेक्शन
फैजगंज-बहेटा। कस्बे में शुक्रवार को विद्युत निगम की टीम ने वसूली अभियान चलाया। एसडीओ अमित कुमार के नेतृत्व में टीम ने घर-घर चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान टीम ने लगभग 110 कनेक्शन काटे और करीब 1.30 लाख रुपये की वसूली की। वार्ड नंबर एक के उपभोक्ता ने कहा कि दो हजार रुपये बकाया होने पर भी उसका कनेक्शन काट दिया गया। वहीं, अवर अभियंता अंबर सिंह ने बताया कि वसूली अभियान निरंतर जारी रहेगा। टीम में महेश तोमर, इंतजार अली, मियां कुरेशी, टीजीटू बजरंगी लाल, हरिओम सिंह आदि शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें