फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मासूम की तलाश में कल्लिया काजमपुर पहुंची एसओजी, हर हथकंडा फेल

विज्ञापन
विज्ञापन
कुंवरगांव (बदायूं)। थाना क्षेत्र के गांव कल्लिया काजमपुर से अगवा मासूम का अभी तक कुछ पता नहीं चला है। उसकी तलाश में मंगलवार को एसओजी गांव पहुंची। एसओजी और थाना पुलिस ने तमाम ग्रामीणों से इसकी जानकारी जुटाई। उनके रिश्तेदारों के बारे में भी पता किया लेकिन पुलिस को शाम तक बच्चे का सुराग नहीं लगा।
विज्ञापन

रविवार रात कल्लिया काजमपुर गांव से मां के साथ चारपाई पर सो रहे पांच माह के आयुष का अपहरण कर लिया गया। रात 12 बजे उसकी मां कन्यावती उठी तो उसने मासूम को गायब देखा। उसने बच्चे को इधर-उधर तलाश किया लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। उसी समय परिवार वालों ने पुलिस को सूचना दी। इससे पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। उसी समय से बच्चे की तलाश शुरू कर दी गई। सोमवार सुबह एसपी सिटी प्रवीन सिंह चौहान ने भी गांव पहुंचकर मामले की जानकारी जुटाई। थाना पुलिस भी बच्चे की तलाश में लगी हुई है।
अब पुलिस अधिकारियों ने एसओजी को भी लगा दिया है। मंगलवार को एसओजी टीम और कुंवरगांव एसओ रविकरन सिंह पुलिस बल के साथ गांव पहुंचे। उन्होंने बच्चे के पिता नेम सिंह से तमाम रिश्तेदारों और गांव के लोगों के बारे में जानकारी जुटाई। पुलिस बच्चे की तलाश में इधर-उधर दबिश दे रही है। देर रात भी पुलिस ने कई जगह दबिश दी लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। एसपी सिटी प्रवीन सिंह चौहान ने बताया कि बच्चे की तलाश कराई जा रही है। इसके लिए कई टीमें लगा दी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें