पड़ोसियों ने दी थी सूचना
इस दौरान पड़ोसियों ने गुड्डो देवी के मायके वालों को कॉल करके बताया कि सुरेंद्र उसके साथ मारपीट कर रहा है। उसने महिला का शव फंदे से लटका दिया है। इससे मायके वाले पहुंच गए और उन्होंने सूचना देकर थाना पुलिस को बुला लिया। जिससे पुलिस ने सोमवार दोपहर महिला के शव का पोस्टमार्टम करा दिया। उसकी पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला घोंटकर हत्या बताई गई है।
जिंदा जले 8 बराती: डंपर की खिड़की खोलकर चला गया अनजान, ड्राइवर-हेल्पर की बची जान; बोले- देवदूत ही लगा वो शख्स
सोमवार को मायके वालों ने तहरीर नहीं दी। वह मंगलवार को तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराएंगे। थाना पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। इंस्पेक्टर ब्रजेश कुमार सिंह ने बताया कि महिला के आत्महत्या करने की सूचना मिली थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या बताई गई है। तहरीर आने पर एफआईआर दर्ज होगी।
आरोपी पति ने शनिवार रात भी की थी मारपीट
गुड्डो के भाई प्रमोद ने बताया कि उसके बहनोई ने बहन के साथ शनिवार रात भी मारपीट की थी। रविवार सुबह गुड्डो ने कॉल करके अपने मायके वालों को बताया था। इस पर मायके वालों ने कह दिया था कि हर परिवार में छोटा मोटा लड़ाई झगड़ा होता है। उन्होंने गुड्डो को समझाने की कोशिश की थी लेकिन उन्हें नहीं पता था कि सुरेंद्र उसकी हत्या ही कर देगा।
एसएसपी डॉ.ओपी सिंह ने बताया कि बिल्सी के भिलौलिया में विवाहिता की गला घोंटकर हत्या की गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इसकी पुष्टि हो गई है। अब आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाएगी। उसे गिरफ्तार करके जेल भेजा जाएगा।