फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: झगड़ा सुलझाने के लिए बुलाई पंचायत में पति को चाकू मारा

विज्ञापन
जिला अस्पताल में भर्ती तस्लीम। संवाद
विज्ञापन
उसहैत। पति-पत्नी के विवाद में जमकर मारपीट हुई। पति का आरोप है कि पत्नी के साथ आए लोगों ने चाकू मारकर उसे घायल कर दिया। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल पक्ष की तरफ से पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की गई है।
विज्ञापन


उसहैत थाना क्षेत्र के गांव भंद्रा निवासी नदीम ने पुलिस को दी तहरीर में बताया है कि उसके भाई तस्लीम की शादी फर्रुखाबाद जिले के घटियाघाट निवासी रिजवाना से हुई थी। पत्नी उसकी गैरमौजूदगी में किसी अन्य व्यक्ति से बात करती थी। जब उसे पता चला तो उसने अपनी पत्नी से किसी अन्य से बात करने से मना किया। जब वह नहीं मानी तो पति-पत्नी में झगड़ा होने लगा।
रिजवाना ने इसकी शिकायत अपने मायके वालों से कर दी। रविवार को रिजवाना के मायके वाले भंद्रा गांव में स्थित अपनी एक अन्य रिश्तेदारी में पहुंचे। वहां उन्होंने पंचायत के बहाने तस्लीम को बुलाया। तस्लीम के साथ उसके पिता बाबर अली व भाई सोनू अंसारी भी पहुंचे। आरोप है कि वहां मौजूद रिजवाना के भाई रिजवान समेत 10-15 लोगों ने तीनों को घेरकर उन पर चाकू व तमंचे से हमला कर दिया। चाकू लगने से तस्लीम लहुलूहान हो गया, जबकि उसके पिता बाबर अली व भाई सोनू अंसारी को भी चोटें आईं हैं।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी म्यांऊ पर भर्ती कराया। जहां से तस्लीम को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। पीड़ित पक्ष ने इसकी शिकायत पुलिस से की है। थाना प्रभारी विवेक सिंह ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है। तहरीर आने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें