फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: हाईवे पर युवक को तमंचे के साथ पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
बिल्सी। थाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान बिजनौर-बदायूं हाईवे से गांव बरनी ढकपुरा को जाने वाले मोड़ के पास से एक युवक को तमंचा और कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया। युवक को जेल भेजा गया है।
विज्ञापन

कोतवाल विजेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि शनिवार रात हाईवे पर चेकिंग की जा रही थी। तभी सूचना मिली कि एक युवक गांव बरनी ढकपुरा को जाने वाले मोड़ पर एक तमंचा व कारतूस लेकर घूम रहा है। पुलिस ने उसे पकड़ लिया। पूछताछ के दौरान युवक ने अपना नाम राहुल सागर निवासी मोहल्ला संख्या दो कस्बा बिल्सी बताया। पुलिस ने तलाशी दौरान उसके पास से एक तमंचा 315 बोर और एक खोखा कारतूस, एक जिन्दा कारतूस बरामद किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें