फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेवफा पत्नी... दगाबाज दोस्त: हरिद्वार में पनपा प्यार घर तक पहुंचा, पति ने कमरे में दोनों को इस हाल में पकड़ा

Tue, 30 May 2023 07:07 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

सार

युवक अपनी पत्नी और दोस्त के साथ हरिद्वार घूमने गया था। वहां पत्नी और दोस्त के बीच संबंद हो गए। इसके बाद वह अक्सर घर आने लगा। सोमवार शाम को युवक ने पत्नी को दोस्त के साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़ लिया। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदायूं के मूसाझाग थाना क्षेत्र में दोस्त के साथ आपत्तिजनक हालत में देखकर युवक ने पत्नी की पिटाई कर दी। घर से भाग रहे दोस्त को भी पकड़ लिया। दोनों में जमकर मारपीट हुई। किसी तरह मौका पाकर उसका दोस्त घर से भाग गया। पति की पिटाई से पत्नी जख्मी हो गई, पुलिस ने उसका मेडिकल परीक्षण कराया है।

विज्ञापन


मूसाझाग थाना क्षेत्र के एक गांव का रहने वाला युवक चार महीने पहले पत्नी के साथ हरिद्वार घूमने गया था। साथ में वह अपने दोस्त को भी ले गया था। इसी दौरान उसकी पत्नी और दोस्त के बीच प्रेम-संबंध हो गए। इसके बाद दोस्त उसकी गैर मौजूदगी में उससे मिलने के लिए आए दिन उसके घर चला जाता था। 

विज्ञापन

दोस्त के साथ कमरे में थी पत्नी 

दोनों के बीच प्रेम-प्रसंग की चर्चा गांव में भी चलने लगी थी। तीन दिन पहले युवक बाहर से अपने घर आया तो उसको गांव में चर्चा सुनने को मिली। इसके बाद उसने अपनी पत्नी पर निगरानी बढ़ा दी। सोमवार की शाम युवक का दोस्त किसी तरह उसके घर पहुंच गया। युवक अचानक घर में पहुंचा तो उसने कमरे में दोस्त को अपनी पत्नी के साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़ लिया। इसके बाद युवक ने दोस्त को जमकर पीटा। 

आलिम ने आनंद बन लूटी आबरू: छात्रा की मांग में भरा सिंदूर, बनाया वीडियो; धर्म परिवर्तन के लिए की हद पार

दोनों के बीच मारपीट के दौरान दोस्त वहां से भाग गया। बाद में युवक ने पत्नी को जमकर पीटा। मामला पुलिस तक पहुंचा तो पुलिस ने उसको मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा। इस संबंध में एसओ शिवेंद्र भदौरिया का कहना है कि दंपती के बीच मारपीट का मामला थाने आया था। उनको मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है। तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें