फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: शॉर्ट सर्किट से मेडिकल स्टोर में लगी भीषण आग, लाखों रुपये की दवाइयां जलकर राख

Wed, 28 May 2025 07:34 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
मेडिकल स्टोर में लगी आग बुझाते दमकलकर्मी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बदायूं में बुधवार को शॉर्ट सर्किट से मेडिकल स्टोर में आग लग गई। आग की लपटें देख अफरातफरी मच गई। दमकल विभाग की टीम को सूचना दी गई, जिस पर दो गाड़ियां व दो बाइकें मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक लाखों रुपये की दवाएं व फर्नीचर जल गया।

विज्ञापन


सदर कोतवाली क्षेत्र के पटियाली सराय चौकी के पास अग्रवाल मेडिकल स्टोर है। बुधवार तड़के करीब 4:45 पर शॉट सर्किट से लगी आग में दवाएं व फर्नीचर जल गया। आग से लाखों रुपये का नुकसान होने का अनुमान लगाया जा रहा है। दुकानदार का कहना है कि आग से करीब पांच लाख रुपये का नुकसान होने का अनुमान है। बताया कि आग शॉर्ट सर्किट से लगी है।

दुकान स्वामी सचिन अग्रवाल ने बताया कि उनका होलसेल का काम है। मंगलवार रात वह दुकान को रोजाना की तरह बंद करके गए थे। बुधवार सुबह करीब पांच बजे सूचना मिली कि स्टोर में आग लग गई है, जिसके बाद वह दुकान पर पहुंचे। दमकल को सूचना। मौके पर पहुंचे दमकलकर्मियों ने करीब एक घंटे बाद आग पर काबू पाया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें