फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिनभर युवाओं ने की मस्ती, कस्बों में भी बरसा रंग

विज्ञापन
होली पर ढोलक बजाकर नाचती गाती, मस्ती करती महिलाएं। संवाद - फोटो : BADAUN
विज्ञापन
बदायूं। जिले में होली पारंपरिक उत्साह और उल्लास से मनाई गई। शहर समेत जिले के कस्बों व गांवों में लोगों ने अबीर गुलाल व रंग से जमकर होली खेली। शहर के सभी तिराहों-चौराहों पर युवाओं की टोली निकलीं और एक दूसरे को रंगों से सराबोर किया। होली पर सबसे ज्यादा मस्ती बच्चों ने की।
विज्ञापन

होलिका दहन के साथ ही डीजे की धुन पर गली-मोहल्लों में होली का उत्साह छा गया। युवाओं, महिलाओं सहित बुजुर्गों ने रंग अबीर उड़ाते हुए एक-दूसरे को होली की बधाई दी।
बिसौली, सहसवान, बिल्सी, उसावां, उघैती में जमकर रंग खेला गया।
-
गले मिलकर दी शुभकामनाएं
बिल्सी। शनिवार को बदायूं रोड स्थित बसपा नेता ममता शाक्य के आवास पर होली मिलन समारोह हुआ। इस मौके पर रामेश्वर शाक्य, डॉ.मुकेश मौर्य, सलीम सैफी, कवींद्र सक्सेना, दुर्वेश कुमार, पीडी सिंह समेत सैकड़ों लोग मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें