फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होली है...स्कूलों में खूब उड़ा गुलाल

विज्ञापन
बिल्सी के ज्वाला प्रसाद जैन स्कूल में होली खेलते बच्चे। संवाद - फोटो : BADAUN
विज्ञापन
बदायूं। विभिन्न स्कूलों में होली की धूम रही। अवकाश से पहले बच्चों के साथ शिक्षक-शिक्षिकाओं ने भी जमकर रंग खेला। इसके अलावा एक-दूसरे को होली की शुभकामनाएं भी दीं। यहां बता दें कि स्कूल अब 21 मार्च को खुलेंगे
विज्ञापन

उच्च प्राथमिक विद्यालय मझिया में इंचार्ज प्रधानाध्यापक गीता सिंह ने सभी बच्चों को प्रेम और भाई चारे के साथ होली मनाने का संदेश दिया। इस मौके पर शिक्षिका संगीता रस्तोगी, प्रतिभा सिंह, राजीव कुमार आदि मौजूद रहे।
बिल्सी। बाबा इंटरनेशनल स्कूल में होली हर्षोल्लास से मनाई गई। बच्चे अबीर-गुलाल उड़ाकर होली गीत पर जमकर थिरके। चेयरमैन नरेंद्र बाबू वार्ष्णेय, प्रधानाचार्य रूपा माहेश्वरी, प्रशासक उत्कर्ष सक्सेना आदि मौजूद रहे। इसके अलावा ज्वाला प्रसाद जैन स्कूल, मनोकामना जूनियर हाईस्कूल, एसएम पब्लिक स्कूल, एसपीजेएम स्कूल, शिशु शिक्षा सदन जूनियर हाईस्कूल के प्राथमिक विद्यालय घंघोसी, सिरतौल, पिंडौल, खैरी आदि स्कूलों में भी बच्चों ने होली मनाई।
विज्ञापन

----
उझानी : होली का लिया आनंद
उझानी। एपीएस इंटरनेशनल स्कूल में विद्यार्थियों, शिक्षकों और शिक्षिकाओं ने त्योहार का जमकर लुत्फ उठाया। इस दौरान प्रबंधक नीलांशु अग्रवाल, प्रधानाचार्य रवींद्र भट्ट, सुभाष चंद्र मिनोचा, वाईके सिंह और मीनाक्षी शर्मा आदि मौजूद रहे। संवाद
----
रोटरी क्लब के सदस्यों ने फूलों की होली का लिया आनंद
बदायूं। रोटरी क्लब ऑफ बदायूं सेंट्रल की ओर से होली महोत्सव धूमधाम से मनाया गया।
यहां ब्रज कला संस्थान वृंदावन के कलाकारों ने मयूर नृत्य, डांडिया महारास, फूलों की होली व अन्य कई मनमोहक प्रस्तुतियां देकर कार्यक्रम को वृंदावन मय बना दिया। क्लब अध्यक्ष मुकेश माहेश्वरी, अंकुर माहेश्वरी को क्लब के सदस्यों ने प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया। इस मौके पर सुरेंद्र चाणक्य, डॉ. संजीव गुप्ता, पंकज गुप्ता, कुलदीप रस्तोगी, दीपक सक्सेना, विपिन अग्रवाल, आमोद चाणक्य, संजय मौजूद रहे। संवाद
---
कुंवरगांव : स्कूलों और दफ्तरों में छुट्टी से पहले खेली होली
कुंवरगांव। स्कूल, कॉलेज हो या सरकारी दफ्तर बुधवार को छुट्टी से पहले जमकर होली खेली गई।
युदुराज सिंह मेमोरियल हाईस्कूल, सेठ छदम्मी लाल इंटर कॉलेज, लाल सियाराम इंटर कॉलेज, एसबी हायर सेकंडरी स्कूल, एसएलएम हायर सेकेंडरी स्कूल, जीडी कॉवेंट विद्यालय, मोहन लाल बाल विद्या मंदिर, लाल राधेश्याम इंटर कॉलेज, पंडित जवाहर लाल नेहरू जिला पंचायत इंटर कॉलेज में भी होली खेली गई। संवाद

होली महोत्सव कार्यक्रम में ब्रज के कलाकारों ने डांस किया। संवाद- फोटो : BADAUN

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें