दौड़ प्रतियोगिता में हरी झंडी दिखाते मुख्य अतिथि। विभाग
बदायूं। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में स्पोर्ट्स स्टेडियम की ओर से 5 किमी और 3 किमी की दौड़ प्रतियोगिता कराई गई। दौड़ का शुभारंभ समाजसेवी धीरपाल सिंह कश्यप ने हरी झंडी दिखाकर किया।
ओपन पुरुष वर्ग (5 किमी) में हितेश प्रथम, शिवा द्वितीय, आयुष तृतीय और ओपन महिला वर्ग (3 किमी) में छाया प्रथम, प्रीति द्वितीय, सलोनी तृतीय स्थान पर रहीं। सांत्वना पुरस्कार बालक वर्ग में राहुल, अमित, प्रिंस, घनश्याम और बालिका वर्ग में दीक्षा, रितिका को मिला। विजेता धावकों को जिला क्रीड़ाधिकारी अमित रिछारिया और उपक्रीड़ाधिकारी नाजिया बेगम ने सम्मानित किया। संवाद