फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: थाने से जुआरियों को छुड़ाने पहुंचे भीम आर्मी नेता, गेट पर रातभर दिया धरना

विज्ञापन
सीओ का ज्ञापन देते प्रदर्शनकारी। स्त्रोत वीडियोग्रैब
विज्ञापन
फैजगंज बेहटा। कस्बे के वार्ड नंबर छह में जुआ खेलने के आरोप में पांच लोगों को पुलिस की ओर से पकड़े जाने के बाद मामला तूल पकड़ गया। जुआरियों की पैरवी करने पहुंचे आजाद समाज पार्टी-भीम आर्मी के नेता अनमोल सागर और पुलिस के बीच कहासुनी के बाद उन्होंने थाना गेट पर धरना शुरू कर दिया। धरना रात करीब शुक्रवार रात 12 बजे से शनिवार की दोपहर तक चला। कार्यकर्ताओं ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, बृहस्पतिवार की मध्यरात्रि मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने वार्ड नंबर छह में छापा मारकर पांच लोगों को जुआ खेलते हुए पकड़ा था। सभी को हिरासत में लेकर थाने के लॉकअप में रखा गया। इसी दौरान अनमोल सागर जुआरियों की पैरवी करने थाने पहुंचे और उन्हें छोड़ने का दबाव बनाने लगे।
थाने में तैनात एसआई प्रतीक चौधरी ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हो चुकी है और अब उन्हें नियमानुसार जमानत पर ही रिहा किया जाएगा। आरोप है कि इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हुई और अभद्र व्यवहार व गाली-गलौज तक बात पहुंच गई। इसके बाद अनमोल सागर थाना गेट पर धरने पर बैठ गए।
विज्ञापन

उन्होंने पार्टी के अन्य कार्यकर्ताओं को भी मौके पर बुला लिया। रातभर धरना जारी रहा और स्वतंत्रता दिवस पर भी प्रदर्शनकारी थाना परिसर के बाहर डटे रहे। दोपहर में सीओ अंशुमन श्रीवास्तव मौके पर पहुंचे और प्रदर्शनकारियों से बातचीत मामले में जांच कराकर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। सीओ ने बताया कि ज्ञापन दिया है। जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। पकड़े जुआ के आरोपियों को न्यायालय के सामने पेश कर जेल भेजा है।

सीओ का ज्ञापन देते प्रदर्शनकारी। स्त्रोत वीडियोग्रैब

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें