फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला अस्पताल में बिजली गुल, मरीज परेशान

विज्ञापन
बिजली गुल होने के बाद जिला अस्पताल के एक्स-रे कक्ष में लगी भीड़। संवाद - फोटो : BADAUN
विज्ञापन
बदायूं। पावर कॉरपोरेशन के बड़े अधिकारियों के अलावा डीएम के लिखने के बाद भी जिला अस्पताल में बिजली कटौती और लो वोल्टेज की समस्या दूर नहीं हो रही। मंगलवार को भीषण गर्मी के बीच जिला अस्पताल में दो घंटे तक बिजली गुल रही। इस दौरान मरीज परेशान रहे। स्वास्थ्य सेवाओं पर भी सीधा असर दिखा। एक्स-रे, अल्ट्रासाउंड, सीटी स्कैन विभाग में काम ठप होने से यहां लाइनें लग गईं।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में चौबीस घंटे बिजली सप्लाई की व्यवस्था है। इसके लिए अलग से 33 केवीए की लाइन और जिला अस्पताल का आरक्षित बिजली उपकेंद्र भी है। जिला अस्पताल प्रशासन हर वर्ष बिजली बिल के रूप में मोटा भुगतान भी करता है। इसके बाद भी यहां चौबीस घंटे बिजली नहीं मिल पा रही। इतना ही नहीं लो वोल्टेज की समस्या लगभग हमेशा बनी रहती है। मंगलवार को सुबह दस बजे बिजली सप्लाई ठप हो गई। इसके बाद 12 बजे चालू हुई, लेकिन सुचारू रूप से सप्लाई नहीं मिली। लगातार ट्रिपिंग के साथ लो वोल्टेज की समस्या भी बनी रही। कई बार जनरेटर चलाना पड़ा, लेकिन जनरेटर के करंट पर चिकित्सा संबंधी बिजली के उपकरण काम नहीं करते।
बिजली ठप रहने, ट्रिपिंग और लो वोल्टेज के कारण एक्स-रे, अल्ट्रासाउंड और सीटी स्कैन विभाग तक काम ठप हो गया। यहां रोगियों की लाइनें लग गईं। ऑपरेशन थिएटर में ऑपरेशन भी प्रभावित हुए। भीषण गर्मी के बीच रोगियों को काफी तकलीफों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

-
बार- बार बिजली कटौती, ट्रिपिंग और लो वोल्टेज की समस्या को लेकर गई बार पावर कॉरपोरेशन के अधिकारियों को लिखा जा चुका है। इस संबंध में डीएम से भी शिकायत की गई है। जिला अस्पताल में चौबीस घंटे बिजली सप्लाई की व्यवस्था है, लेकिन लगभग हर दिन कई-कई घंटे बिजली ठप रहती है। मंगलवार को भी कई बार पावर कट होने के कारण काफी समस्या हुई।
विज्ञापन

- डॉ. विजय बहादुर राम, सीएमएस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें