फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झुलसा देगी धूप ...स्वास्थ्य के साथ त्वचा का रखें ख्याल

विज्ञापन
धूप और गर्म हवाओं के बीच घर से निकला एक श्रमिक। संवाद - फोटो : BADAUN
विज्ञापन
बदायूं। पूरे पश्चिमी उत्तर प्रदेश और एनसीआर समेत बदायूं कई दिन से भीषण गर्मी और हीट वेव की चपेट में है। इन दिनों अधिकतम तापमान 45 से 47 डिग्री सेल्सियस के बीच झूल रहा है। प्रचंड धूप के बीच गर्म पछुआ हवाओं से जनजीवन प्रभावित है। ऐसे में लोग सामान्य बीमारियों के साथ-साथ त्वचा रोगों का ज्यादा शिकार हो रहे हैं। तेज धूप के बीच गर्म हवाओं, लू के थपेड़े त्वचा को झुलसाने का काम कर रहे हैं। हालांकि, बृहस्पतिवार को आंशिक रूप से बादल छाने का अनुमान है, लेकिन गर्मी से राहत नहीं मिलेगी।
विज्ञापन

गर्मी इस बार कई दशकों का रिकॉर्ड तोड़ रही है। इस बार पश्चिमी विक्षोभ के कमजोर रहने के कारण मार्च से ही तापमान असामान्य तरीके से बढ़ रहा है। 19 मई को और इसके बाद छह जून को अधिकतम तापमान 47.5 डिग्री के पार हो गया। बुधवार को अधिकतम तापमान 45.1 और न्यूनतम 34.5 डिग्री दर्ज किया गया। बुधवार को भी लू और हीट वेव का कहर सा दिखा। इन दिनों अस्पतालों में रोगियों की लाइन लग रही हैं। पेट के साथ त्वचा संबंधी बीमारियों का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। धूप में त्वचा और पाचन संबंधी रोग सबसे ज्यादा परेशान करते हैं। इनका इलाज भी महंगा होता है। त्वचा रोग की दवाएं तो खासी महंगी हैं। इस मौसम में कुछ सावधानियां बरत कर खुद को स्वस्थ रखा जा सकता है।
-
ये होते हैं त्वचा रोग
गर्मियों में कई लोगों को हीट रैशेज भी हो जाते हैं। ऐसा तब होता है जब पसीना शरीर से बाहर नहीं निकल पाता और त्वचा में जमा रहता है। इसके कारण दाने हो जाते है और खुजली की समस्या होने लगती है। वहीं जब दाने फटने लगता है और पसीना बाहर निकलने लगता है तो त्वचा लाल होने लगती है और त्वचा में चुभन महसूस होती है। कई लोगों को धूप से एलर्जी होती है, जिससे शरीर पर पित्थी पड़ जाती हैं। त्वचा लाल पड़ने लगती है। पपड़ीदार और बहुत ज्यादा खुजली होने की समस्या हो सकती है। व्यक्ति सोरायसिस, एग्जिमा आदि रोगों से परेशान हो जाता है। कुछ लोगों को छाले भी पड़ जाते हैं।
विज्ञापन

-
ये रखें सावधानियां-
- शरीर में पानी की कमी से बचने को शद्ध पानी ज्यादा पीयें।
- हल्के, ढीले ढाले सूती कपड़े पहनें और शरीर को ठंडा रखें।
- धूप में बाहर जाने से बचें। जरूरी हो तो चश्मा और छाता का इस्तेमाल करें।
- यात्रा करते समय अपने साथ बोतल में पानी जरूर रखें।
-
डॉक्टर की बात
तेज गर्मी और गर्म हवा के कारण लोगों पेट खराब होना, कमजोरी, पाचन तंत्र कमजोर होना और थकान होना आम समस्या है। इसलिए बेल का शर्बत, नारियल पानी, नींबू पानी, शिकंजी, छाछ और लस्सी का नियिमत सेवन करें। इस तरह के मौसम में सबसे ज्यादा समस्या पाचन और त्वचा संबंधी रोगों से होती है। जरूरी है कि शरीर को ठंडा रखें। तेज धूप और गर्म हवाएं त्वचा के सेल्स को नुकसान पहुंचाती हैं। धूप में निकलें तो शरीर को ढककर निकलें। ठंडे पानी से चेहरा धोते रहें।
विज्ञापन

-डॉ. श्रीपाल, त्वचा रोग विशेषज्ञ, जिला अस्पताल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें