फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इटली से आईं एम्मा रोजी ने बेसहारा बच्चों संग बिताया दिन

विज्ञापन
बाल शिशु गृह में अनाथ और बेसहारा बच्चों के साथ एम्मा रोजी। संवाद - फोटो : BADAUN
विज्ञापन
बदायूं। इटली से आईं एम्मा रोजी ने बुधवार को शहर के कृष्णापुरी स्थित बाल शिशु गृह में अनाथ और बेसहारा बच्चों के साथ दिन बिताया। उन्होंने बच्चों के लिए उपहार भी दिए। एम्मा रोजी भारत भ्रमण पर निकली हैं। उन्होंने जनवरी 2021 में मेरठ में बोरे में नवजात बच्ची के मिलने और उसे वहां से बदायूं के बाल शिशु गृह भेजे जाने संबंधी खबरों को मीडिया रिपोर्ट में देखा था।
विज्ञापन

भारत आने के बाद उन्होंने आगरा, मथुरा समेत कई शहर घूमे। उनके मन में बदायूं के बाल शिशु गृह को देखने और यहां रहने वाले अनाथ-बेसहारा बच्चों के साथ समय बिताने की जिज्ञासा थी। बुधवार दोपहर करीब 12 बजे वह कृष्णापुरी स्थित बाल शिशु गृह पहुंचीं। एम्मा रोजी ने यहां बच्चों के रहने, उनके पठन-पाठन आदि की जानकारी ली। अनाथ और बेसहारा बच्चों के साथ वह काफी खुश दिखीं। उन्होंने कहा कि वह जब भी भारत भ्रमण पर आएंगी तब फिर से बच्चों के साथ ज्यादा समय बिताएंगी। यहां पहुंचने पर बाल शिशु गृह स्टाफ ने उनका स्वागत किया। इस मौके पर अधीक्षक आदित्य प्रताप, जयवीर, पूनम यादव, प्रतिभा, विनोद कुमार,गुड्डी, पूनम, सूरज रामवती आदि मौजूद रहे। मैनेजिंग डायरेक्टर अनूप कुमार सक्सेना ने बाल शिशु गृह आने पर उनका आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें