फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना के दो मरीज मिले, ट्रेस करने में छूट रहे हैं अधिकारियों के पसीने

विज्ञापन
कोरोना का टीका लगवाता किशोर। संवाद - फोटो : BADAUN
विज्ञापन
बदायूं। कोरोना मुक्त हो चुके बदायूं में दो नए संक्रमित मिले हैं और इन दोनों को स्वास्थ्य विभाग की ट्रेसिंग टीमें लाख कोशिशों के बाद भी ट्रेस नहीं कर सकी हैं। अब दोनों मोबाइल नंबर पुलिस से सर्विलांस पर लगवाए गए हैं।
विज्ञापन

पिछले दिनों जरीफनगर के एक गांव में कोरोना संक्रमित मिला था। इसके स्वस्थ होने के बाद जिला 20 मई को कोरोना मुक्त हो गया। इसी क्रम में 21 जून को दातागंज के बौरा झुकसा गांव में एक छह वर्ष का बच्चा संक्रमण का शिकार हो गया। इस बच्चे का रैंडम सैंपल नोएडा में लिया गया था। जांच रिपोर्ट आने के बाद सर्विलांस टीम बच्चे और उसके परिवार को ट्रेस करने में जुटी, लेकिन कामयाबी नहीं मिली। सैंपलिंग के दौरान बच्चे के परिवार वालों ने पता और मोबाइल नंबर ही गलत दर्ज करा दिया था। संक्रमित को छह दिन क्वारंटीन रहना था, लेकिन उसके बारे में कोई जानकारी ही नहीं मिली।
बुधवार को जिले में अलग-अलग स्थानों पर स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने 1920 लोगों के सैंपल लिए। इनकी जांच रिपोर्ट बृहस्पतिवार देर रात आई। उझानी के पिपरौल गांव के एक युवक को संक्रमण की पुष्टि हुई है। स्वास्थ्य विभाग की कांट्रेक्ट एंड ट्रेसिंग टीम ने इस संक्रमित को ट्रेस करने की कोशिश की, लेकिन अब तक उसका कोई पता नहीं लगा है। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग ने संक्रमित को ट्रेस करने के लिए उसका मोबाइल नंबर पुलिस को दिया है। अब पुलिस दोनों संक्रमितों को मोबाइल नंबरों के जरिया ट्रेस करने में जुटी है।
विज्ञापन

-
ऐसे तो फिर बेकाबू हो सकते हैं हालात
संक्रमितों के ट्रेस न होने और उनके संपर्क में आने वालों की सैंपलिंग न होना खतरनाक साबित हो सकता है। कोरोना संक्रमण के ऐसे में बेकाबू होने की आशंका है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी भी इस बात को स्वीकार करते हैं। उनका कहना है कि संक्रमित को छह दिन क्वारंटीन रखने की व्यवस्था है, लेकिन उसके ट्रेस न होने के कारण इस बारे में पता नहीं लगता कि वह क्वारंटीन रहे हैं या नहीं और वह संक्रमित होने के बाद किस-किस के संपर्क में आए हैं।
यहां बता दें कि जिले में अब तक कोरोना संक्रमण से 101 लोगों की मौत हो चुकी है। मरीजों की बात करें तो इनकी संख्या अब तक 18018 तक पहुंच चुकी है। फिलहाल जिले में दो सक्रिय संक्रमित हैं, लेकिन इनको ट्रेस करने की कोशिश हो रही है।
-
फोटो- 14
पिछले दिनों छह वर्ष के बच्चे को संक्रमण की पुष्टि हुई थी। अब उझानी के परौलिया गांव में एक संक्रमित मिला है। इन दोनों ही संक्रमितों को ट्रेस नहीं किया जा सका है। दोनों संक्रमितों के मोबाइल नंबर पुलिस को सर्विलांस पर लगाने को दिए गए हैं ताकि मोबाइल लोकेशन के जरिया इनको ट्रेस किया जा सके।
विज्ञापन

- डॉ. रजनीश शर्मा, कांट्रेक्ट एंड ट्रेसिंग ऑफीसर कोविड-19
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें