फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्षय रोग विभाग में मनमानी, कई कर्मचारी ड्यूटी से गायब मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। एक ओर सरकार क्षय रोग मुक्त भारत के लिए अभियान चला रही है, वहीं दूसरी ओर स्थानीय स्तर पर विभाग में मनमानी हो रही है। मरीजों की समय से न तो जांच हो रही है और न इलाज मयस्सर हो रहा है। मंगलवार को सीएमओ डॉ. प्रदीप वार्ष्णेय ने जिला अस्पताल स्थित क्षय रोग केंद्र का औचक निरीक्षण किया तो यहां डीपीसी से लेकर प्रधान सहायक तक पांच अधिकारी और कर्मचारी नदारद थे।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. प्रदीप वार्ष्णेय मंगलवार को सुबह साढ़े दस अचानक जिला अस्पताल स्थित जिला क्षय रोग केंद्र पहुंचे। यहां उपस्थिति पंजिका को देखा तो जिला कार्यक्रम समन्वयक (डीपीसी), बीजीसी टीम लीडर, प्रधान सहायक और एक्स-रे टेक्नीशियन नदारद मिले। सीएमओ ने क्षय रोग विभाग की लैब का निरीक्षण किया तो यहां भी अव्यवस्थाएं मिलीं। उन्होंने जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. ख्यालीराम राठौर को ड्यूटी से गायब अधिकारियों और कर्मचारियों का स्पष्टीकरण तलब करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही एलटी को कोविड सैंपलिंग ड्यूटी से भी मुक्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने क्षय रोग नियंत्रण अभियान के संबंध में भी डीटीओ से जानकारी ली। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें