फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साप्ताहिक बाजार में कोरोना से बचाव के नियम तार-तार

विज्ञापन
उझानी के बुध बाजार में जुटी भीड़। संवाद - फोटो : BADAUN
विज्ञापन
उझानी (बदायूं)। पिछले कुछ दिनों में कोरोना के संक्रमितों की संख्या में वृद्धि के बीच यहां रामलीला मैदान पर लगने वाले साप्ताहिक बुध बाजार में कोरोना गाइडलाइन की पूरी तरह अवहेलना की जा रही है। बुधवार को यहां लोगों के मुंह पर न तो मास्क लगा दिखा न ही सामाजिक दूरी का पालन किया जा रहा था।
विज्ञापन

ठेकेदार समेत दुकानदार भी कोरोना से बचाव के प्रति लोगों को प्रेरित करने में नाकाम साबित होते दिखे। बुध बाजार में कोई ऐसी दुकान नहीं थी जहां सैनिटाजर रखा था।
इस संबंध में अधिशासी अधिकारी जेपी यादव का कहना था कि नगर पालिका की ओर से बुध बाजार के लिए अनुमति नहीं है। पूर्व में क्या हुआ, यह तो उन्हें ज्यादा नहीं पता लेकिन बाजार पालिका की भूमि पर नहीं लग रहा है। कोरोना से बचाव के लिए हरेक को सरकारी गाइड लाइन का पालन करना चाहिए।
विज्ञापन

गोशाला कमेटी केे अध्यक्ष रोहताश गुप्ता ने कहा कि रामलीला मैदान में लगने वाले बुध बाजार से ठेकेदार के जरिये गोशाला के लिए प्रति बाजार तय शुल्क मुहैया कराया जाता है। उससे गायों के लिए चारा के बंदोबस्त में सहयोग मिल रहा है। दुकानदारों से कहा जा चुका है कि वह नियमों का पालन करें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें