फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पल्स ऑक्सीमीटर की बढ़ने लगी मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। ओमिक्रॉन के बढ़ते मामलों को ध्यान में रखते हुए प्रदेश सरकार की ओर से रात्रि कर्फ्यू लगा दिया गया है। ऐसे में लोगों ने भी एहतियात बरतनी शुरू कर दी है। संभावित खतरे को देखते हुुए अब पल्स ऑक्सीमीटर की मांग हल्के-हल्के बढ़ने लगी है। जरूरत को देखते हुए मेडिकल स्टोर मालिक पुराने रखे ऑक्सीमीटर को खपाने में लग गए हैं।
विज्ञापन

कोरोना की दूसरी लहर के दौरान मेडिकल स्टोर पर ग्राहकों द्वारा मास्क, पल्स ऑक्सीमीटर, थर्मामीटर जैसे उपकरणों की बेहद ज्यादा मांग थी। यहां तक कि उन दिनों स्टोर स्वामी उन मांगों को पूरा नहीं कर पा रहे थे। ऐसे में जिले के अंदर इन चीजों की कालाबाजारी तक होने लगी और मंहगे दामों में लोगों ने उनकी खरीद की। लेकिन कोरोना की दूसरी लहर शांत होने के बाद में इन चीजों की बिक्री बीच में बेहद कम हो गई।
अब कोरोना के नए वैरिएंट के बढ़ते कदमों के चलते जहां प्रदेश सरकार ने रात्रि कर्फ्यू लगा दिया है, वहीं लोगों ने दोबारा से मास्क, सैनिटाइजर समेत ऑक्सीमीटर, थर्मामीटर की खरीद शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
लोगों की ओर से बीच में पल्स ऑक्सीमीटर, थर्मामीटर की बिल्कुल भी मांग नहीं की जा रही थी, लेकिन अब लोग पल्स ऑक्सीमीटर की मांग करने लगे है।
-उमेश कोली, मेडिकल स्टोर संचालक
-
बीच में तो लोगों ने मास्क तक लेना छोड़ दिया था। अब लोगों ने मास्क की खरीदारी तो शुरू कर दी है, साथ ही ऑक्सीमीटर की भी मांग भी करने लगे हैं।
-सचिन, मेडिकल स्टोर संचालक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें